फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   52 feet high clock tower will write the script of development in terrorism-hit Shopian city

आतंकवाद ग्रस्त शोपियां शहर में 52 फुट ऊंचा घंटाघर लिखेगा विकास की इबारत

विज्ञापन
52 feet high clock tower will write the script of development in terrorism-hit Shopian city
शोपियां में बन रहा क्लॉक टावर।
जम्मू। कश्मीर धीरे-धीरे बदल रहा है। विकास की बयार बह रही है। आतंकवाद ग्रस्त शोपियां शहर में 52 फुट ऊंचा घंटाघर अब विकास की इबारत लिखेगा। शहर के मुख्य व्यावसायिक इलाके गोल चौक पर यह घंटाघर इस महीने के आखिर तक तैयार हो जाएगा। यह नए जम्मू-कश्मीर की निशानी होगी। इस घंटा घर से लोगों को न केवल समय की जानकारी होगी, बल्कि मौसम का हाल भी लोग जान सकेंगे। मुख्य चौराहे पर प्रदूषण का स्तर सामान्य से बढ़ने पर अलार्म से लोगों को अलर्ट भी किया जाएगा।
विज्ञापन

लोहे से तैयार हो रहे इस घंटाघर का काम अंतिम चरण में है। इसमें कई खासियतें होंगी। सूचनाएं उर्दू, अंग्रेजी व कश्मीरी भाषा में प्रदर्शित होंगी। समय और मौसम के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी भी बड़ी डिस्प्ले पर प्रदर्शित की जाएंगी ताकि आम जनता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ सकें। सरकार की कोशिश है कि कल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और वह इसका लाभ उठा सके। आम जनता को जागरूक करने के लिए यह सूचनाएं प्रदर्शित होंगी। आवश्यक सूचनाएं और घोषणाएं भी दिन-रात प्रदर्शित होंगी।
विज्ञापन

शोपियां नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार घंटा घर के निर्माण पर 40 लाख से अधिक का खर्च आएगा। निर्माण पूरा कर इसे महीने के अंत कर तक शुरू करने की तैयारी है। घंटाघर में लोगों को समय, मौसम, प्रदूषण के साथ-साथ कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। किसान, युवा, महिला, खिलाड़ी, छात्र सभी यह जान सकेंगे कि उनके लिए सरकार ने कौन सी योजनाएं शुरू की हैं। कैसे इन योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है। यह घंटाघर आम लोगों को अपडेट रखने और जागरूक करने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर अलार्म करेगा अलर्ट
इस घंटा घर के माध्यम से लोगों को प्रदूषण के हाल की भी जानकारी मिल सकेगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रणाली स्थापित की जाएगी। चौक पर यदि प्रदूषण का स्तर निर्धारित मानकों को पार कर जाएगा तो अलार्म के जरिये लोगों को सचेत किया जा सकेगा। इसका फायदा यह होगा कि लोग व्यावसायिक हब में इस्तेमाल हो रही मशीनरी का कम प्रयोग कर प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित कर सकेंगे।

---
राजनीतिक क्रांति का प्रमुख स्थल रहा
जिले का यह चौक राजनीतिक क्रांति का प्रमुख स्थल भी रहा है। यहां चौधरी चरण सिंह, शेख अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला की सभाएं हो चुकी हैं। सेब की नगरी से पूरे जम्मू-कश्मीर और देश को संदेश दिया जा चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोल चौक का ऐतिहासिक महत्व रहा है। यह इस शहर का दिल है जहां से पूरे जिले में संदेश दिया जाता रहा है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed