फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पांच साल की मासूम से किशोर ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया

पांच साल की मासूम से किशोर ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया

विज्ञापन
पांच साल की मासूम से किशोर ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया
जम्मू। घर में घुसकर पांच साल की मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाला भी 15 साल का किशोर है। पुलिस ने उसे पकड़कर जुवेनाइल थाने में रखा है। बच्ची की मां ने इसकी दोमाना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि बच्ची घर में अकेली थी। तभी मोहल्ले का किशोर उसके घर में घुस आया। उसने बच्ची को बहलाया फुसलाया। बातों-बातों में उससे दुष्कर्म किया। जब वह घर पहुंची तो देखा कि बच्ची दर्द से तड़प रही है। वह मां को देखते ही रोने लगी। जब उससे रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने किशोर के बारे में जानकारी दी। बताया कि वह उसके पास आया था और उसके साथ यह हरकत की। मां बच्ची को लेकर दोमाना थाने पहुंची और पूरी वारदात बताई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुष्कर्म का आरोपी किशोर है लेकिन उस पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। क्योंकि दिल्ली के निर्भया कांड के बाद से किशोरों के लिए भी कानून सख्त हो चुका है। निर्भया कांड में पीड़ित से दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी एक नाबालिग ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed