{"_id":"5c33b74abdec2256e37bd1a0","slug":"51546893130-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टहनी काटने पर ताई ने काटी बच्चे की अंगुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टहनी काटने पर ताई ने काटी बच्चे की अंगुली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। राजबाग थाना के अंतर्गत घाटी गांव में एक दस वर्षीय मासूम को आंगन में लगे पेड़ से टहनियां तोड़ना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसकी ताई ने अंगुली काट दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सन्नी (10) पुत्र हरबंस लाल निवासी घाटी घर के आंगन में स्थित एक पेड़ से मवेशियों के लिए कुछ टहनियां तोड़ लाया। अभी उसने मवेशियों को टहनियां डाली ही थी कि उसकी ताई संतोष देवी पत्नी जीत राज ने तेजधार हथियार से उस पर वार कर उसके हाथ कि अंगुली काट डाली। बच्चे की चीखोपुकार सुन कर उसकी मां बाहर आई और खून से लथपथ हाथ पर महरम पट्टी की। बच्चे के पिता हरबंस ने बताया कि पत्नी के अनुसार सन्नी की ताई और उसके बेटों ने उन पर पथराव भी किया। किसी तरीके से घर में घुस कर जान बचाई और घायल सन्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जीत राज के साथ जमीनी विवाद है और चार जनवरी को प्रशासन की ओर से अधिकारी मौके पर आए थे। लेकिन बात यहां तक पहुंच जाएगी इसका अंदेशा नहीं था। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।