{"_id":"5c31064bbdec2256c50f4b57","slug":"51546716747-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"147 लोगों पर एक खाकी वर्दी वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
147 लोगों पर एक खाकी वर्दी वाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रियासत में आबादी बढ़ रही है। रिहायशी इलाकों का दायरा भी बढ़ गया, लेकिन लोगों की सुरक्षा करने वाले नहीं बढ़े। पुलिस थानों की गिनती नहीं बढ़ी और न ही इन्हें बढ़ाने की फिलहाल कोई योजना है। साउथ कश्मीर और कठुआ का क्षेत्र छोड़ दिया जाए, तो कहीं पर नए थाने नहीं बने। हालात यह हैं कि डेढ़ सौ लोगों की जिम्मेदारी सिर्फ एक पुलिसकर्मी (एसपीओ समेत) पर है।
राज्य के 22 जिलों में करीब 227 पुलिस स्टेशन हैं। राज्य पुलिस के पास एक लाख पुलिस कर्मी हैं। इनमें 25 हजार एसपीओ भी हैं। रियासत की आबादी अब 1.47 करोड़ तक पहुंच गई है, जो 2011 की जनगणना में 1.25 करोड़ थी। पिछले आठ सालों में जम्मू कश्मीर में आबादी 22 लाख तक बढ़ गई है। जम्मू शहर का दायरा दस साल पहले चार से पांच किलोमीटर के बीच था, जो अब दस किलोमीटर तक हो गया है। जम्मू के साथ लगते दस किलोमीटर तक के क्षेत्र अब जम्मू के साथ जुड़ गए हैं। लेकिन इनके लिए मौजूद थानों की गिनती नहीं बढ़ी है। न ही इन्हें बढ़ाने पर फिलहाल कोई योजना है।
मौजूदा थानों में पूरा स्टाफ नहीं
राज्य के थानों में मैन पावर की कमी है। थानों में 40 फीसदी स्टाफ की कमी है। जांच अधिकारियों का भी टोटा है। महिला स्टाफ की भारी कमी है। आपराधिक जांच के मामले देर से सुलझ रहे हैं। थानों में महिलाएं अपनी शिकायत खुलकर नहीं बता पा रहीं। पुलिस कर्मियों को 17 से 18 घंटे ड्यूटी देनी पड़ रही है.. यानी कभी गश्त तो कभी संतरी की नौकरी।
विज्ञापन
फिलहाल नहीं बनेंगे नए थाने
अमर उजाला ने इसे लेकर डीजीपी दिलबाग सिंह से पत्रकार वार्ता के दौरान निजी तौर पर बात की। पूछा कि क्या नए थाने बनाने की कोई योजना है, तो दिलबाग सिंह ने कहा कि अभी फिलहाल कोई योजना नहीं है।
दूर होगी स्टाफ की कमी
700 सब इंस्पेक्टरों की हाल ही में भर्ती की गई है। पिछले दो सालों में 5400 से अधिक पुलिस कर्मी भर्ती किए गए हैं। आगामी दिनों में महिलाओं की दो बटालियनें खड़ी की जा रही हैं। बार्डर के लिए दो अलग से बटालियन बनाई जाएंगी। दो हजार एसपीओ भी भर्ती किए गए हैं। मुझे लगता है कि इस स्टाफ से थानों में मैन पावर की कमी पूरी होगी।
-दिलबाग सिंह, डीजीपी, जेएंडके
पूर्व डीजीपी वैद ने बनाया था प्रस्ताव
राज्य पुलिस के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने रियासत के सभी इलाकों में नई पुलिस चौकियों, थानों, सब डिवीजनों का प्रस्ताव बनाकर गृह विभाग को सौंपा था, लेकिन विभाग ने सिर्फ साउथ कश्मीर और बसोहली क्षेत्र को ही मंजूरी दी।
कश्मीर संभाग के थाने
अनंतनाग : बिजबिहाड़ा, सरीगुफवाड़ा, पहलगाम, अशमुकाम, मट्टन, डुरू, कोकरनाग, अनंतनाग, अच्छाबल,
अवंतीपोरा : अवंतीपोरा, पांपोर, त्राल
बारामुला: बारामुला, शीरी, चंडूसा, पट्टन, करीरी, टंगमार्ग, गुलमर्ग, कुंजर, उड़ी, बिजहामा, बोनियार
बांदीपोरा: अरगाम, बांदीपोरा, पेठकोट, गुरेज, तुलैल, सुंबल, हाजिन
बडगाम: मगाम, बडगाम, बीरवाह, खाग, खानसाहिब, चरारे शरीफ, चडूरा
गांदरबल: खीरभवानी, गांदरबल, सफापोरा, लार, कंगन, गुंड, सोनमर्ग
हंदबाड़ा: विलगाम, हंदवाड़ा, कलामाबाद, करालगुंड
कुलगाम: वेरीपोरा, कुलगाम, डीएच पोरा, मंजगाम, काजीगुंड, देवसार
कुपवाड़ा: त्रेहगाम, कुपवाड़ा, केरन, कुपवाड़ा, करालपोरा, करनाह, सोगाम, लालपोरा
पुलवामा: काकापोरा, राजपोरा, पुलवामा, लिटर पुलवामा
श्रीनगर: जकूरा, निगेन, सौरा, जदीबल, लाल बाजार, शेरगड़ी, शहीदगंज, करण नगर, बटमालू, राजबाग, सफाकदल, सदर बरजूला, एमआर गुंज, खनियार, रैनबाड़ी, नौहाटा, खन्यार, पंथाचौक, नौगाम, पारीमपोरा, निशात, हरवन, आरएम बाग, करालखुड, मायसुमा, कोठीबाग
शोपियां: खेलर, जैनपोरा, शोपियां, हीरपोरा
सोपोर: सोपोर, टारजू, बोमी, डंगीवचा, पंजगाला
जम्मू संभाग के थाने
डोडा: अस्सर, डोडा, डेसा, भद्रवाह, ठाठरी, गंदोह
जम्मू: आरएस पुरा, अरनिया, मीरां साहिब, अखनूर, बिश्नाह, खौड़, दोमाना, घरोटा, कानाचक, नगरोटा, झज्जर कोटली, गांधी नगर, सतवारी, गंग्याल, बाहु फोर्ट, बाग ए बाहु, छन्नी हिम्मत, बख्शी नगर, नबाबाद, जानीपुर, सिटी, पक्का डंगा, पीर मिट्ठा, बस स्टैंड।
कठुआ: लखनपुर, कठुआ, हीरानगर, राजबाग, बसोहली, बिलावर, मल्हार, बनी
किश्तवाड़: वरवान, किश्तवाड़, दच्छन, मरवाह, छतरू, अठोली
पुंछ: मेंढर, गुरसाई, पुंछ, मंडी, लोरन, सुरनकोट
रियासी: रियासी, पौनी, रनसू, अरनास, माहोर, चसाना, कटड़ा, भवन
राजोरी: कंडी, बुद्धल, राजोरी, मांजाकोट, थन्नामंडी, दरहाल, सुंदरबनी, नौशेरा, धर्मसाल, कालाकोट
रामबन: चंद्रकोट, रामबन, बटोत, धर्मकुंड, बनिहाल, रामसू, गूल
सांबा: विजयपुर, रामगढ़, बाड़ी ब्राह्मणा, परमंडल, सांबा, घगवाल
उधमपुर: पंचैरी, उधमपुर, मजालता, रैंबल, कुद, चिनैनी, लाटी, रामनगर, बसंतगढ़