फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   स्वतंत्रता दिवस: चप्पे-चप्पे पर जवानों की नजर

स्वतंत्रता दिवस: चप्पे-चप्पे पर जवानों की नजर

Wed, 15 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस: चप्पे-चप्पे पर जवानों की नजर
उधमपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों के जवान नजर बनाए हुए हैं। कार्यक्रम स्थल पीजी कालेज के मैदान पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। नगर के आसपास से रेहडिय़ों को हटा दिया गया है। उधर, वाहन चालकों को भी सुबह के समय गाड़ी नहीं चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस, सीआरपीएफ ने सुरक्षाकर्मियों को जगह-जगह तैनात किया है।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे मुख्य मेहमान डीसी रविंद्र कुमार तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया जाएगा। मुख्य मेहमान के भाषण के बाद मार्च पास्ट द्वारा सलामी दी जाएगी। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। अलग-अलग स्थानों पर समारोह को देखते हुए सभी नाकों को अलर्ट कर दिया गया है। संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। रामनगर, मजालता, चिनैनी तहसील में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने इस बार भी राजमार्ग पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed