{"_id":"5b1acfef4f1c1b254d8b56e1","slug":"51528483823-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। भीषण गर्मी में अघोषित कटौती व लो वोल्टेज से परेशान जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों ने शुक्रवार को सलाथिया चौक पर सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि गर्मी में कटौती से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वहीं, जानकारी होने के बावजूद विभाग समस्या का हल नहंी कर रहा है।
पैंथर्स पार्टी के युवा नेेता तिरंतर सिंह के नेतृत्व में लोगों ने सुबह करीब साढ़े दस बजे सलाथिया चौक पर प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान तिरंतर सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, विभाग की तरफ से कटौती भी बढ़ा दी गई है। शहर के कई इलाकों में हर रोज करीब चार घंटे तो ग्रामीण इलाकों में करीब आठ घंटे तक हर रोज कटौती की जा रही है। गर्मी के बीच बिजली बंद होने पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चे व महिलाएं तो गर्मी को सहन न करने पर बीमार भी होने लगे हैं। यह सब सरकार की लापरवाही के कारण हो रहा है। चुनाव से पहले भाजपा के नेताओं व विधायकों ने 24 घंटे बिजली देने के लुभावने सपने दिखाए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद इन्होंने अपना असली रूप दिखा दिया है। बिजली कटौती पहले से भी ज्यादा बढ़ा दी गई है। इससे छोटे व्यापारियों का काम प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीण इलाकों में लोगों को ज्यादा समय बिजली बहाल होने के इंतजार में गुजर रहा है। कई बार अघोषित कटौती बंद करने की मांग को बिजली विभाग व प्रशासन के अधिकारियों के सामने रखा है, लेकिन सिवाय झूठे आश्वासनों के कुछ भी हासिल नहीं हासिल हुआ है। अगर बिजली विभाग ने जल्द कटौती को बंद नहीं किया, तो आने वाले दिनों में कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।