फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   500 youth employment goal

500 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

Sat, 30 Aug 2014 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sat, 30 Aug 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
500 youth employment goal

अब तक कश्मीर संभाग में रोजगार सृजन के लिए शिविर आयोजित करने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी लारसन एंड टर्बो कठुआ जिले में शिविर लगाने जा रही है। पीएमओ में मंत्री डा. जितेंद्र सिंह की पहल पर एलएंडटी ने कठुआ जिले में दो दिवसीय शिविर के दौरान 500 युवाओं के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन


खास बात है कि न्यूनतम शैक्षिक योग्यता पांचवीं कक्षा रहेगी। विशेषज्ञों द्वारा शिविर में अभ्यर्थियों की जांच की जाएगी और कंपनी के पैमानों पर खरा उतरने वाले युवाओं को चयन कर उन्हें प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


दिलचस्प बात है कि तीन महीने के प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को मानदेय राशि भी दी जाएगी जिसके बाद उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर रोजगार फरहाम करवाया जाएगा। 20 और 21 जून को प्रस्तावित दो दिवसीय शिविर को मानसून सत्र की वजह से स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसके लिए 7 और 8 सितंबर की तारीखें निर्धारित की गई हैं। 7 सितंबर को सुबह 10 बजे से यह रोजगार मेला शुरू हो जाएगा। इस बाबत जानकारी देते हुए रोजगार शिविर आयोजन समिति के प्रभारी प्रेमनाथ डोगरा ने बताया कि शिविर आयोजन की तैयारियों को भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से अंजाम दिया जा रहा है।

कठुआ डिग्री कालेज परिसर को आयोजन स्थल रखा गया है। अब तक एक हजार से अधिक फार्म युवाओं को बांटे जा चुके हैं। 7 सितंबर से पूर्व तक फार्म भरने की प्रक्रिया जारी रखी जाएगी। शिविर के दौरान युवाओं के कद, वजन और आंखों की जांच की जाएगी।


छह डॉक्टरों के पैनल सहित एलएंडटी के करीब 20 विशेषज्ञों की टीम शिविर में मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए शैक्षिक योग्यता बेहद कम रखी गई है जबकि आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को कंपनी के प्रतिष्ठित संस्थानों से तीन महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed