{"_id":"586743fc4f1c1bd606eeba95","slug":"50-thousand-theft-in-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की जेब से 50 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की जेब से 50 हजार रुपये चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा जिले के भलेसा निवासी एक बुजुर्ग की जेब से 50 हजार रुपये गायब हो गए। जम्मू पहुंचने पर जब उसे इस बात की जानकारी मिली तो नवाबाद थाने में उसने केस दर्ज कराया। पीड़ित बुजुर्ग का कहना था कि उसकी जेब काट ली गई।
पुलिस के अनुसार दोपहर के समय एक बुजुर्ग गाड़ी से अचानक ज्यूल चौक पर उतरा और रोड किनारे खड़े होकर रोना शुरू कर दिया। लोगों ने कारण पूछा तो उसने बताया कि वह घर से पचास हजार रुपये लेकर आया था। सभी पुराने नोट थे। यहां एक व्यापारी को देना था। नोटों की गड्डी को वह गुप्त जेब में डाल कर ला रहा था। जेब से नोटों की गड्डी कहां निकल गई उसे पता ही नहीं चला।
बुजुर्ग ने बताया कि ज्यूल चौक तक वह एक गाड़ी से आया था। यहां पहुंचने पर उसे गुप्त जेब से रुपये गायब होने का पता चला। उसकी जेब फटी हुई थी। बुजुर्ग को चीख-चीख कर रोते देख चौक पर काफी लोग जुट गए। वह बता रहा था कि उसकी गाढ़ी कमाई लुट गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है। इस बात की पड़ताल की जा रही है कि वह सचमुच किसी व्यापारी को रुपये देने आया था या फिर उन रुपयों का कुछ और इस्तेमाल किया जाना था।