{"_id":"f8f79ea4cedf65dd39fb30dbfc7ddc78","slug":"50-million-of-medicines-purchased-without-tender-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टेंडर के खरीद डाली 50 लाख की दवाईयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टेंडर के खरीद डाली 50 लाख की दवाईयां
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा जिले में सामाजिक कल्याण विभाग में नॉन न्यूट्रिशियनल आइटम और दवाइयों की खरीद में लाखों रुपये में धांधली का मामले सामने आया है। मामला विजिलेंस के पास पहुंच गया है। कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने कई अधिकारियों और कर्मियों को नापा है।
विज्ञापन
इन पर पचास लाख रुपये का सामान बिना टेंडर के खरीदे जाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सरकारी आदेश के मुताबिक कोई भी सामान खरीदने के लिए टेंडर कराना अनिवार्य किया है, लेकिन कर्मियों और अधिकारियों ने इस आदेश का उल्लंघन कर खरीदारी कर ली।
विज्ञापन
विजिलेंस की जांच टीम ने पाया कि सांबा के आईसीडीएस प्रोजेक्ट की प्रोग्राम अधिकारी विपन कुमारी, सीडीपीओ परवेश शर्मा, खरीद कमेटी के सदस्यों में सीमा भारती और बाबू राम की चूक और कमीशन की वजह से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विजिलेंस ने जांच में यह भी पाया कि सांबा के जिला सामाजिक कल्याण विभाग अधिकारी ने टेंडरों नियमों का उल्लंघन किया है। जिले के सभी आईसीडीएस प्रोजेक्ट सांबा के जिला प्रोग्राम अधिकारी की मिलीभगत से चलाए गए।
सरकार ने जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में खरीद कमेटी का गठन किया था। इसमें सीएमओ, सदस्य, सहायक निदेशक सदस्य, प्रोग्राम अधिकारी शामिल है, जिन्होंने खरीद के लिए रेट तय किए हैं।