फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   5 non-Kashmiri labourers killed by terrorists in Kulgam Jammu Kashmir

कश्मीरः कुलगाम में आतंकवादियों ने की पांच मजदूरों की हत्या, सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Tue, 29 Oct 2019 09:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 29 Oct 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
5 non-Kashmiri labourers killed by terrorists in Kulgam Jammu Kashmir
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने मंगलवार को नापाक हरकत को अंजाम दिया। राज्य के कुलगाम क्षेत्र में आतंकियों ने पांच गैर कश्मीरी लोगों की हत्या कर दी। मारे गए सभी नागरिक कश्मीर में मजदूरी करते थे।

विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि आतंकवादी लगातार घाटी का मौहाल खराब करने की कोशिश में लगे हैं। इससे पहले आतंकवादी गैर-कश्मीरी ट्रक चालकों को निशाना बना चुके हैं।
विज्ञापन

 

इस वारदात को लेकर सीआरपीएफ ने बताया कि आतंकवादियों ने पांच मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही एक मजदूर घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के निवासी थे। सीआरपीएफ के अधिकारी के मुताबिक 18वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।




 

आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर किया हमला

इससे पहले जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के द्रबगाम इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ पर हमला कर दिया। इस हमले में किसी के घायल होने कि अभी सूचना नहीं है। वहीं सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों पर फायरिंग की। इस घटना के बाद से पूरे इलाके कि घेरबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

सैन्य सूत्रों ने बताया कि मंगलवार दोपहर आतंकियों ने पुलवामा के द्रबगाम में आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर फायरिंग की। जिसके बाद आतंकी वहां से भाग गए। घटना के तुरंत बाद इलाके को पूरी तरह से घेरकर तलाशी अभियान आतंकियों के खिलाफ चलाया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed