फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   5 militants killed in encounter

कुपवाड़ा: 10 घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर

Sat, 21 May 2016 08:22 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 21 May 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
5 militants killed in encounter
मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर - फोटो : Amar Ujala
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में शनिवार को सुरक्षा बलों ने करीब 10 घंटे तक चली मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया। गोलाबारी में दो जवान भी घायल हुए हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान अब भी जारी है। 
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात सुरक्षा एजेंसियों को जिले के दृगमुला इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की पक्की सूचना मिली थी। खबर मिलते ही सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 41 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन


रात भर इलाके की घेराबंदी जारी रही। शनिवार को सुबह जवानों ने दोबारा ऑपरेशन को शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों की तरफ से चेतावनी के तौर पर संदिग्ध मकान के पास मोर्टार शेल दागे गए। इसके बाद आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी और भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

​आतंकी संगठनों को बड़ा झटका

5 militants killed in encounter
घायल जवान को अस्पताल ले जाते जवान - फोटो : Amar Ujala
हालात की गंभीरता को देखते हुए सेना के 9 पैरा के स्पेशल कमांडोज को भी ऑपरेशन ऑपरेशन में शामिल किया गया। करीब 10 घंटे से अधिक तक चली भीषण मुठभेड़ में पांच आंतकी मारे गए। एसएसपी कुपवाड़ा एजाज अहमद ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान मारे गए पांचों आतंकियों के पास से पांच एके-47 राइफलें और अन्य हथियारों के साथ गोला बारूद भी बरामद हुआ है।

अभी तक आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए आतंकी विदेशी मूल के थे और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से उनका संबंध था।

इस ऑपरेशन को वर्ष 2016 के बड़े ऑपरेशनों में से एक माना जा रहा है, जिसमें आतंकियों को इतना बड़ा झटका लगा हो। इससे पूर्व कुपवाड़ा के जूंरेशी जंगल क्षेत्र से सटे एलओसी वाले इलाके में बीते सोमवार को एक आतंकी को मारा गया था। मारे गए आतंकी के पास से गोला बारूद भी बरामद हुआ था। सूत्रों के अनुसार वह विदेशी आतंकी था और लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखता था।

जवानों की हालत खतरे से बाह
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं। जवानों को तुरंत दृगमुला स्थित सेना के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। घायल जवानों में 41 आरआर के पांडुरंग महादेव और 47 आरआर के अतुल कुमार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed