फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   5 ips and 39 kps transferred by home department in jammu kashmir before lok sabha code of conduct

आचार संहिता से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रशासन में बड़े फेरबदल, 5 आईपीएस और 39 केपीएस के तबादले

Thu, 14 Feb 2019 01:02 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 14 Feb 2019 01:02 AM IST
सार

  • पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल, 44 अफसर बदले
  • डॉ. इम्तियाज इस्माइल पररे सलाहकार के विजय कुमार के ओएसडी
  • शिवकुमार शर्मा-एसपी रुरल जम्मू, जतिंदर सिंह जोहर-एसएसपी ट्रैफिक हाईवे बने
  • शक्ति कुमार पाठक को एसएसपी किश्तवाड़ के पद पर भेजा गया

विज्ञापन
5 ips and 39 kps transferred by home department in jammu kashmir before lok sabha code of conduct
डेमो

विस्तार

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक पैमाने पर फेरबदल किया है। राज्य के 44 पुलिस अफसर बदल दिए गए हैं। इनमें पांच आईपीएस तथा 39 केपीएस अफसर हैं। आईपीएस अफसरों में श्रीनगर के एसएसपी डॉ. इम्तियाज इस्माइल पररे को सलाहकार के विजय कुमार का ओएसडी बनाया गया है। 
विज्ञापन


प्रतीक्षारत शैलेंद्र कुमार मिश्रा को कमांडेंट आईआर सातवीं बटालियन, राहुल मलिक को एसएसपी बांदीपोरा, गुरिंदर पाल सिंह को एसपी कुलगाम तथा संदीप गुप्ता को एडिशनल एसपी अनंतनाग बनाया गया है। 
विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें गृह विभाग द्वारा किए गए तबादले की पूरी लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


केपीएस अफसरों में शक्ति कुमार पाठक को एसएसपी किश्तवाड़, डा. मोहम्मद हसीब मुगल को एसएसपी श्रीनगर, अब्दुल कयूम को एसएसपी बारामुला, मकसूद उल जमान को कमांडेंट आईआर आठवीं बटालियन, शिवकुमार शर्मा-एसपी रुरल जम्मू, जतिंदर सिंह जोहर-एसएसपी ट्रैफिक हाईवे, राजिंदर कुमार गुप्ता-एसएसपी सिक्योरिटी सेक्रेटिएट, दलीप कुमार-एआईजी पीएचक्यू के पद पर भेजे गए हैं। मोहन लाल-असिस्टेंट डायरेक्टर शेरे कश्मीर पुलिस एकेडमी उधमपुर, ताहिर सज्जाद-एसओ आईजी ट्रैफिक, इम्तियाज हुसैन मीर-एसएसपी सिक्योरिटी कश्मीर, फैय्याज अहमद लोन-कमांडेंट आईआर 10वीं बटालियन, मोहम्मद फरीद-असिस्टेंट डायरेक्टर शेरे कश्मीर पुलिस एकेडमी उधमपुर, स्टेंजिन नूरबो-कमांडेंट आईआर 15वीं बटालियन, मोहम्मद जैद-कमांडेंट आईआर नौवीं बटालियन, हरमीत सिंह-एसपी एएचजे श्रीनगर, मंजीत कौर-वाइस प्रिंसिपल पीटीटीआई विजयपुर, रंधीर सिंह-कमांडेंट आईआर 19वीं बटालियन बनाए गए हैं। 


शेख जुल्फिकार आजाद-एसएसपी सिक्योरिटी जम्मू कश्मीर, मोहम्मद माजिद मलिक-एसपी हेडक्वार्टर श्रीनगर, ताहिर सलीम खान-एसपी अवंतीपोरा, रमेश चंद्र कोतवाल-एसपी एपीसीआर, मोहम्मद राशिद-कमांडेंट आईआर दूसरी बटालियन, शफाकत हुसैन-एसएसपी रेलवे कश्मीर, राजिंदर कुमार कटोच-एडिशनल एसपी उधमपुर, सूरम सिंह-एडिशनल एसपी हेडक्वार्टर जम्मू, राज सिंह-एडिशनल एसपी भद्रवाह नियुक्त किए गए हैं। 

तब्बासुम परवीन-एडिशनल एसपी सिक्योरिटी जम्मू, नसीर अहमद-एडिशनल एसपी किश्तवाड़, दुष्यंत शर्मा-स्टाफ अफसर एपीएचक्यू, मोहनलाल कैथ-एसपी ट्रैफिक रुरल जम्मू, मुनीर अहमद-एडिशनल एसपी बडगाम बनाए गए हैं। इसके साथ ही रमनीश गुप्ता-एडिशनल एसपी कठुआ, फारूक कैसर मलिक-एसपी एपीसीआर श्रीनगर, राजिंदर सिंह-डिप्टी कमांडेंट जेकेएपी सातवीं बटालियन, प्रबीत सिंह-डिप्टी कमांडेंट आईआर 24वीं बटालियन, मुश्ताक अहमद-एडिशनल एसपी क्राइम, मुशीम अहमद-एसपी वेस्ट श्रीनगर, शाहबीन वाहिद-एडिशनल एसपी सिक्योरिटी के पद पर भेजे गए हैं। 

यहां क्लिक कर देखें गृह विभाग द्वारा किए गए तबादले की पूरी लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed