J&K:विदेशी करेंसी के साथ पांच हिरासत में,आतंकवाद से मामला जुड़ा होने का शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू सिटी पुलिस ने पांच लोगों को विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा है। यह करेंसी वेनेजुएला की है। मामला नोटबंदी का माना जा रहा है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों को इनफोर्समेंट विभाग (फेमा) के पास सौंप दिया है। पकड़े गए सभी लोग कश्मीर संभाग के हैं और यह पैसे पंजाब से लेकर आए थे।
ये लोग नोट बदलावकर कमीशन लेते हैं। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि यह मामला आतंकवाद और हवाला से जुड़ा हुआ हो सकता है। पकड़े गए आरोपी का आतंकियों के लिए यह पैसा इस्तेमाल होने का शक भी है। इंस्पेक्टर सिटी पुलिस स्टेशन सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को पुलिस की पेट्रोलिंग के दौरान यह कार्रवाई हुई।
बारामुला के रहने वाले दो लोगों जावेद अहमद और गुलाम रसूल को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। इनसे पूछताछ करने पर तीन अन्य भी पकड़े गए। इनमें बारामुला के ही रहने वाले मोहम्मद शफी, बिलाल अहमद और मोहम्मद सदीक शामिल हैं। यह लोग होटल क्वालिटी लाज में ठहरे हुए थे। पूछताछ करने पर वह लोग पुलिस को अपने होटल में ठहरने का कोई कारण नहीं बता पाए।
भारी मात्रा में विदेशी करेंसी बरामद
इस पर पुलिस को शक हुआ तो इन सबकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर 100/100 के 470 नोट बानको सेंटश्ल डी वेनुजेला से विदेशी करेंसी के रूप में बरामद हुए। साथ ही नरवाल की जेके बैंक ब्रांच का 3,30,000 रुपये का चेक भी बरामद हुआ।
यह सब गुलाम रसूल और जावेद से मिला। पुलिस ने जांच में पाया कि यह मामला एफएसएन का है। इसके बाद पुलिस ने इन्हें इनफोर्समेंट विभाग के हवाले कर दिया। सूत्रों की मानें तो यह मामला नोटबंदी का है। यह लोग पंजाब से एक शख्स से नोट लेकर आए थे।
इन नोटों को बदलवाकर भारतीय करेंसी लेनी थी। इसके बदले में कमीशन मिलनी थी। मामला नोटबंदी से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि कुछ समय पहले वेनेजुएला में भी नोटबंदी हुई थी। लेकिन विरोध के बाद यह फैसला वापस लिया गया था।