फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   450 new corona positive patients found in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में 18 की मौत, 450 नए कोरोना संक्रमित मिले, आंकड़ा 19 हजार के पार

Thu, 30 Jul 2020 10:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Jul 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
450 new corona positive patients found in jammu kashmir
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

जम्मू-कश्मीर में वीरवार को 18 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। यह पहली बार है कि जब प्रदेश में एक साथ इतने लोगों ने दम तोड़ा है। इनमें जम्मू से 2 और कश्मीर से 16 लोग मारे गए। इसके साथ प्रदेश में यह आंकड़ा 367 तक पहुंच गया है, इनमें कश्मीर से ही 339 लोगों की जान चली गई है। मरने वालों में जम्मू से दो संक्रमित जीएमसी जम्मू में घर से ही मृत लाए गए। दोनों के कोविड टेस्ट में वे संक्रमित पाए गए। जम्मू के ही बागे बाहू क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती की भी संदिग्ध मौत हुई है। बताया जाता है कि वह कुछ दिन पहले कठुआ में अपने रिश्तेदार के यहां जाकर लौटी थी। उसका भी कोविड सैंपल लिया जा रहा है। इस बीच प्रदेश में 450 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें जम्मू संभाग से 83 और कश्मीर से 367 मामले हैं। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 19 हजार के पार हो गया है। 

विज्ञापन


जम्मू के शक्ति नगर इलाके से एक 56 वर्षीय व्यक्ति को जीएमसी में मृत अवस्था में लाया गया। कोविड टेस्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बताया जाता है कि मृतक को पिछले 6-7 दिन से कोविड के लक्षण थे, लेकिन वे जांच करवाने से कतराते रहे और घर पर ही आइसोलेट थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार के अन्य सदस्यों के कोविड टेस्ट करवाने के साथ आवास पर सैनिटाइजेशन किया गया है। इसी तरह शास्त्रीनगर निवासी एक 56 वर्षीय महिला को भी वीरवार को जीएमसी में मृत लाया गया। कोविड टेस्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। संक्रमित मामलों में श्रीनगर से 183, बारामुला से 42, कुलगाम से 2, शोपियां से 6, अनंतनाग से 20, कुपवाड़ा से 16, पुलवामा से 32, बड़गाम से 20, बांदीपोरा से 33, गांदरबल से 13, जम्मू से 38, राजोरी से 13, उधमपुर से 9, रामबन से 1, सांबा से 3, डोडा से 4, पुंछ से 12, किश्तवाड़ से 2 और रियासी से 1 मामला है। 
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना के 2730 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए
जम्मू-कश्मीर में वीरवार को कोरोना के 2730 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 366937 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इनमें 47281 को घर पर क्वारंटीन, 7662 को अस्पताल में आइसोलेशन, 6 को अस्पताल में क्वारंटीन, 40583 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। इनमें 271040 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 627387 सैंपलों में से 607518 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक कुल 19869 संक्रमित मामलों में से 7662 सक्रिय हैं। इनमें जम्मू संभाग से 1850 और कश्मीर से 5812 मामले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


520 संक्रमित मरीज रिकवर 
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों से वीरवार को 520 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात देकर घरों को लौट गए। इनमें जम्मू संभाग से 189 और कश्मीर से 331 मरीज शामिल रहे। अब तक प्रदेश में 11842 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 2425 और कश्मीर से 9417 मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed