{"_id":"66dcef5f40f638c729065446","slug":"44-aayush-arogya-temple-gave-affilation-jammu-news-c-10-jam1006-437111-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू संभाग के 44 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को एनएबीएच से मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू संभाग के 44 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को एनएबीएच से मान्यता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-आयुष स्वास्थ्य सेवा वितरण की गुणवत्ता में जनता का भरोसा और विश्वास और मजबूत होगा
- कश्मीर संभाग के 35 ऐसे मंदिरों का मान्यता के लिए निरीक्षण इसी माह
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में 44 अतिरिक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (एएचडब्ल्यूसीएस) को अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) से मान्यता दी गई है। इस मान्यता से उक्त आरोग्य मंदिरों में मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलना सुनिश्चित होगा।
इसमें जम्मू जिला में 7, कठुआ जिला में 8, जिला राजोरी और रियासी में 5-5, जिला सांबा और किश्तवाड़ में 4-4, जिला रामबन, डोडा और पुंछ में 3-3 और जिला उधमपुर में 2 मंदिर शामिल हैं। मान्यता प्राप्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर जनता को व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करते हुए सेवाओं की एक विस्तृत शृंखला प्रदान करते हैं। कश्मीर संभाग के 35 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (एएचडब्ल्यूसी) को भी मान्यता प्रक्रिया के लिए इस महीने के अंत में एनएबीएच निरीक्षण के लिए चिह्नित किया गया है।
पांच आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों को पहले पंचकूला, हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के शिखर सम्मेलन में एनएबीएच मान्यता प्रदान की गई थी। उस प्रारंभिक मान्यता ने हाल ही में 44 और मान्यता प्राप्त केंद्रों को जोड़ने के लिए मंच तैयार किया। डॉ. मोहन सिंह, निदेशक आयुष जम्मू-कश्मीर ने इस उपलब्धि को संभव बनाने में उनकी नियमित निगरानी और अटूट समर्थन के लिए सरकार, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ सैयद आबिद रशीद शाह की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
आयुष स्वास्थ्य सेवा वितरण की गुणवत्ता में जनता का भरोसा और विश्वास और मजबूत होगा। बताया, जम्मू-कश्मीर में स्वीकृत 571 स्टैंडअलोन आयुष औषधालयों में से 523 को राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष निदेशालय जम्मू-कश्मीर द्वारा चरणबद्ध तरीके से आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अपग्रेड किया गया है।
ये आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोगों को व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इन सुविधाओं में प्रकृति/मिजाज का निर्धारण, चिकित्सीय और स्वास्थ्य योग सत्र, नैदानिक सेवाएं, एनसीडी के लिए स्क्रीनिंग, पुनर्वास के लिए पंचकर्म/रेजिमेनल थेरेपी, आईईसी और सार्वजनिक स्वास्थ्य आउटरीच कार्यक्रम, स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम, इसके अलावा जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में औषधीय पौधों के क्षेत्र को बढ़ावा देना शामिल है।
ये सेवाएं निरंतर देखभाल प्रदान करती हैं। इसमें विभिन्न आयुष चिकित्सा प्रणालियों में निहित प्रोत्साहक, निवारक, उपचारात्मक और पुनर्वास सेवाएं शामिल हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर औषधीय पौधों के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
अप्रैल 2023 से अब तक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों द्वारा जमीनी स्तर पर लागू किए जा रहे सार्वजनिक स्वास्थ्य आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से 60 लाख से अधिक लाभार्थियों को योग सहित आयुष सिद्धांतों और प्रथाओं की शक्तियों के बारे में जागरूक किया गया है।