फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   42 Panthers leaders detained before Jammu band for internet services in Jammu kashmir

जम्मू बंद से पहले पैंथर्स के 42 नेता हिरासत में, पुलिस में हुई धक्कामुक्की

Sat, 07 Dec 2019 11:15 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 07 Dec 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
42 Panthers leaders detained before Jammu band for internet services in Jammu  kashmir
jk police - फोटो : Amar Ujala

इंटरनेट सेवा बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर आज यानी कि सात दिसंबर को प्रस्तावित जम्मू बंद से पहले ही पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया समेत 42 नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन


समर्थन जुटाने के लिए अंबफला इलाके में पर्चा बांटने के दौरान हिरासत में लिए जाने का विरोध करने के दौरान पुलिस से हुई धक्कामुक्की में हर्षदेव सिंह को चोटें पहुंची हैं। नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में उधमपुर समेत कई जगहों पर पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। देर शाम सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


इस बीच विभिन्न संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है। चैंबर ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन, फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री और ऑल जेएंड ट्रांसपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने बंद का समर्थन नहीं किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस वजीर ने कहा कि जम्मू बंद से संगठन का कोई लेना देना नहीं है। शनिवार को रूटीन में मेटाडोर, बसें, टैक्सियां चलेंगी। लोगों को परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी। एसएसपी तेजेंद्र सिंह ने बताया कि बंद पर नजर रखी जाएगी। किसी को भी कानून-व्यवस्था हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आज स्कूल, कॉलेज खुले रहेंगे: डीसी

उपायुक्त जम्मू सुषमा चौहान के अनुसार शनिवार को शहर और आसपास के इलाकों में आम दिनों की तरह सामान्य गतिविधियां जारी रहेंगी। सभी स्कूल, कॉलेज खुले रहेंगे। हालांकि, बंद के आह्वान के मद्देनजर कुछ निजी स्कूलों की ओर से एसएमएस भेजकर स्कूल बंद रहने की सूचना दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed