फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पहले नहर में पानी रोको फिर करो सफाई, लीपापोती नहीं चलेगी

पहले नहर में पानी रोको फिर करो सफाई, लीपापोती नहीं चलेगी

विज्ञापन
पहले नहर में पानी रोको फिर करो सफाई, लीपापोती नहीं चलेगी
ज्यौड़ियां। नहरों की सफाई के नाम पर औपचारिकता निभाने का ज्यौड़ियां के लोगों ने शुक्रवार को जबरदस्त विरोध किया। नहर की सफाई करवाने पहुंची टीम को काम करने से रोक दिया गया। लोगों ने स्पष्ट कहा कि नहर की सफाई के नाम पर लीपापोती नहीं चलेगी। पहले पानी रोको, फिर सफाई करो। यदि तुरंत इस पर पहल नहीं की गई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, चार महीने से नहर में पानी की सप्लाई बंद थी। नहर में सिल्ट होने के हर साल खेतों तक ठीक से पानी नहीं पहुंचता है। इस बार फिर नहर की सफाई नहीं की गई और वीरवार को पानी छोड़ दिया गया। उसके बाद शुक्रवार को जेसीबी मशीन के साथ विभाग की टीम या ठेकेदार के कर्मचारी नहर की सफाई करने पहुंचे तो स्थानीय लोगाें का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने कहा कि विभाग का यह बेढंगा काम नहीं चलेगा। सफाई के नाम पर विभाग के राजस्व का लूटखसोट नहीं होने देंगे। पहले पानी को बंद करो फिर नहर की ठीक से सफाई करो। पानी रहते ठीक से सफाई संभव नहीं है। ज्यौड़ियां के लोगों ने आखिरकार नहर की सफाई का काम बंद करवा दिया। लोगों ने इस पूरे मामले को लेकर तहसीलदार से बातचीत की और इस मामले की जांच करवाने की मांग की कि आखिरी सफाई के नाम पर ऊटपटांग काम कैसे किया जा रहा था?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed