फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   हड़ताल से दस दिन में सैकड़ों टन गंदगी जमरा

हड़ताल से दस दिन में सैकड़ों टन गंदगी जमरा

विज्ञापन
हड़ताल से दस दिन में सैकड़ों टन गंदगी जमरा
उधमपुर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दसवें दिन पहुंचने पर बुधवार को शहर सैकड़ों टन गंदगी से भरा नजर आया। जहां पर भी नजर दौड़ाई जा रही थी, वहीं गंदगी के ढेर नजर आ रहे थे। शहरवासी भी गंदगी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर रहे। शाम को जब लोगों को सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने की सूचना मिली तो राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर की एक लाख से ज्यादा आबादी के घरों से करीब 35 टन कूड़ा हर रोज निकलता है, जिसे नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हर रोज शहर के 21 वार्डों से एकत्र कर शहर से बाहर फेंकते हैं, लेकिन सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते दस दिन से यह गंदगी शहर में जमा हो रही है। बुधवार तक पूरा शहर गंदगी से भर चुका है। शहर की हर सड़क व गली गंदगी से भरी हुई नजर आ रही थी, तो डंपिंग स्टेशन पर गंदगी फैली हुई नजर आ रही थी। कई स्थानों पर डंपिंग स्टेशन पर मवेशी मुंह मार रहे थे। गंदगी के कारण बुधवार को भी लोगों को आने जाने में दिन भर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार की बारिश के बाद तो शहर की सड़कें भी गंदगी से भरी नजर आई। शहरवासियों को मजबूरी में गंदगी के बीच से होकर ही गुजरना पड़ा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहरवासी गणतंत्र दिवस को लेकर चिंतित थे। लेकिन शाम के समय सूचना मिली की वीरवार से सफाई कर्मचारी हड़ताल को खत्म कर काम पर लौट रहे हैं, जिसके बाद शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed