{"_id":"5c38871bbdec2273ad00a810","slug":"41547208475-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने चोर को पकड़ पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने चोर को पकड़ पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के हास्पिटल गली में बुधवार देर रात को एक महिला ने बहादुरी दिखाते हुए चोरी का प्रयास विफल कर दिया। इस दौरान चोर को भी पकड़ने में कामयाब रही। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच चोर ने महिला पर पेचकस से हमला भी किया, लेकिन वह हार नहीं मानी।
सोनिया खजूरिया ने बताया कि रात करीब दो बजे बेटे को कुछ टूटने की आवाज सुनाई दी। दोनों जब बाहर आने लगे, तो देखा कि गेट में बाहर से ताला लटका है, जिसे उनकी दुकान से तोड़कर लगाया गया था। इस पर गेट से हाथ डाल कर ताला निकाला और बाहर आए। देखा कि दुकान का शटर खुला है। इस पर शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई नहीं आया। चिल्लाने की आवाज सुन उनके घर में किराए पर रहने वाले युवक बाहर आ गए। इस बीच एक पुलिसकर्मी मौके से गुजरा तो पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिसकर्मी ने पुलिस स्टेशन से एक टीम बुलाई। लेकिन कोई नजर आया, तो टीम भी लौट गई।
पुलिस कर्मियों के लौटने के बाद ध्यान आया कि हो सकता है चोर साथ की दुकान में भी चोरी करने का प्रयास करे। वह बेटे और किराए पर रहने वाले युवकों के साथ दुकान को देखने के लिए गईं। जब दुकान के बाहर मोबाइल से रोशनी की तो देखा कि एक व्यक्ति मुंह को ढके हुए छुपा है। सबको देखने के बाद वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन कड़ी मशक्कत कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपी जूतों की दुकान करने वाला युवक निकला
प्रीति खजूरिया ने बताया कि चोर को पकड़ना चाहा, तो उसने पेचकस से पेट पर वार किया। लेकिन बेटे ने तभी चोर के हाथ को पकड़ लिया। जब आरोपी के मुंह से कपड़ा हटाया, तो वह साथ में जूतों की दुकान करने वाला युवक रिंकू निकला। इस पर उससे पूछा कि इतनी रात को बाहर क्या कर रहा है। इस पर वह इधर-उधर की बातें करने लगा। इतने में सभी कि समझ में आ गया कि हो न हो इसी ने दुकान का ताला तोड़ा है। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि कहीं अन्य चोरियों में भी इस आरोपी का हाथ न हो।