{"_id":"5c1e990dbdec22569632f4e1","slug":"41545509133-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेली चराना में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेली चराना में बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। तवी किनारे बेलीचराना इलाके में अतिक्रमण हटाने के दौरान शनिवार को हुए बवाल में सीआईएसएफ की छह बटालियन और ज्यादा संख्या में तैनात पुलिस जवान भी कम पड़ गए। जैसे ही अभियान शुरू करने जेडीए, नगर निगम और वन विभाग की टीम मिनी बेली चराना (जावेद नगर) पहुंची कि लोगों ने पत्थरों बरसाने शुरू कर दिए। जेडीए अधिकारियों ने आशंका जताई है कि अतिक्रमण हटाने के अभियान की भनक पहले से ही बस्ती वालों को लग गई थी। उन लोगों ने बाहर से भी लोगों को विरोध के लिए बुलाया था।
अतिक्रमण विरोधी टीम पर लोगों को विरोध और इस कदर हावी हो गया कि पुलिस बल को पीछे हटने को मजबूर होना पड़ा। वे लोग कुछ भी समझने को तैयार नहीं थे। आखिरी पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर भीड़ को भगाने का प्रयास किया। मगर, रुक-रुक कर पथराव लोग करते रहे। प्रदर्शनकारी उपायुक्त जम्मू रमेश कुमार और डिवकाम जम्मू संजीव वर्मा को बुलाने पर अड़े रहे। इलाके से अलग-अलग संगठनों के नेताओं ने भी भड़काऊ भाषण देना शुरू कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाना शुरू किया। हाथों में डंडे तक उठा लिए। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों में जमकर बहस हुईं।
अभियान सुबह चार बजे शुरू किया गया है। लोगों ने पथराव किया है। पुलिस बल समेत सीआईएसएफ के जवान तैनात रहे हैं। अभियान शुरू करने को और ज्यादा जवानों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
- पुरुषोत्तम कुमार, इंस्पेक्टर, जेडीए