{"_id":"5b03db434f1c1bd0408b721e","slug":"41526979395-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदानों में गर्मी, पहाड़ों पर ओलों का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदानों में गर्मी, पहाड़ों पर ओलों का कहर
Updated Tue, 22 May 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में अक्सर मौसम के कई रंग देखने को मिलते हैं। शुक्रवार को जहां मैदानों में गर्मी लोगों को झुलसा रही थी, तो वहीं बनी के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे, जिससे बागानों में सेब व अन्य पौधों को काफी नुकसान पहुंचा। ओलों की परत बिछ जाने से सब्जियों की खेती को भी नुकसान पहुंचा है।
मैदानी, कंडी और पहाड़ी इलाकों का समन्वय कठुआ जिला में है। यही कारण है कि मौसम के कई रंग देखने को मिलते हैं। शुक्रवार को एक ओर जहां मैदानी इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान दिखे, वहीं बनी के कई इलाकों में दोपहर के समय अच्छी बारिश दर्ज की गई। दौला और आसपास के इलाकों में भारी ओलावृष्टि दर्ज हुई, जिससे ओलों की चादर सी बिछ गई। यह सिलसिला शाम चार बजे के लगभग शुरू हुआ और काफी देर तक जारी रहा। बारिश और ओलावृष्टि से पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बसोहली में कई इलाकों में भी शाम के समय बारिश के बौछारों से गर्मी से राहत देखने को मिली। बनी के स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बार का मौसम अनुमान से काफी अलग है। पिछले कुछ सप्ताह से बार बार और काफी ज्यादा ओलावृष्टि दर्ज हुई है जिससे पहले फसलों को तो नुकसान हुआ ही है, फलदार पौधों को भी भारी नुकसान हुआ है।