फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बारिश से कच्चा मकान गिरा, सात घायल

बारिश से कच्चा मकान गिरा, सात घायल

Sat, 21 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बारिश से कच्चा मकान गिरा, सात घायल
पुंछ।
विज्ञापन

बारिश से शुक्रवार को सुरनकोट तहसील के कल्लर कटल गांव में एक कच्चा मकान गिर गया। इस दौरान उसके नीचे दबने से परिवार के सात लोग घायल हो गए, जिन्हें उपजिला अस्पताल सुरनकोट में भर्ती कराया गया। बाद में यहां से दो की हालत गंभीर देखते हुए राजोरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिले भर में सुबह से ही मूसलाधार बारिश जारी थी। दोपहर बाद कल्लर कटल गांव निवासी लियाकत अली का कच्चा मकान गिर गया। उस समय परिवार के सदस्य मकान में ही थे। इस कारण परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए। मकान गिरने की जानकारी होते ही आस पड़ोस से बड़ी संख्या में लोग बचाव कार्य के लिए मौके की तरफ दौड़े। बारिश के बीच मकान के मलबे के नीचे दबे परिवार के सभी सात लोगों को निकालने के लिए सभी जुट गए। इसके बाद सभी घायलों को उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया गया। मकान के मलबे के नीचे दबने से घायल होने वालों में जुनैद(8), सकीया(6) इलेयास(4), समीना(18), दानिश(1), रशीदा बेगम(45) और जुबेर(10)। इनमें से समीना और जुबेर को राजोरी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed