फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   48 बेड पर सौ से अधिक मरीज

48 बेड पर सौ से अधिक मरीज

Thu, 08 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
48 बेड पर सौ से अधिक मरीज
48 बेड, पर मरीज 100 से अधिक
विज्ञापन

मरीजों के ओवरलोड से हांफ रहा एसएमजीएस अस्पताल
जिला स्तर से रेफर सिस्टम से लेबर रूम में हालात बदहाल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
एसएमजीएस अस्पताल का लेबर रूम... एक बेड पर दो से तीन मरीज। बेड के लिए जद्दोजहद और मारामारी की स्थिति। कॉरिडोर में तीमारदारों का जमावड़ा। जिला स्तर से रेफर सिस्टम पर अंकुश नहीं लग पाने से इस अस्पताल के लेबर रूम की हालत ऐसी ही है। अस्पताल में विभिन्न वार्डों में कुल 750 बेड हैं।
मरीजों के ओवरलोड से हांफ रहे लेबर रूम के 48 बेड पर सौ से अधिक मरीजों को एक समय चिकित्सा दी जाती है। ऐसी परिस्थितियों में चिकित्सा स्टाफ के भी पसीने छूट रहे हैं। उन्हें मरीजों को चिकित्सा देने के साथ ओवरलोड से उपजी अव्यवस्थाओं से लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसएमजीएस अस्पताल के लेबर रूम में रोजाना औसतन 60-70 प्रसव (डिलीवरी) के मामले हो रहे हैं। 13 सितंबर 2017 को चौबीस घंटे में रिकार्ड 84 प्रसव करवाए गए थे। इसी तरह दिसंबर 2017 में 1995 मामलों में 1199 सामान्य और 796 सर्जरी तथा जनवरी 2018 में 2038 मामलों में से 1255 सामान्य और 783 सर्जरी से प्रसव करवाए गए। लेबर रूम में 30 के करीब सीजेरियन (सर्जरी) से प्रसव करवाए जा रहे हैं। मजेदार बात यह है कि रोजाना जिला स्तर से 25-30 प्रसव के मामले रेफर होकर यहां पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश में सामान्य प्रसव किया जाता है। खासतौर पर दोपहर बाद जिला अस्पतालों से रेफर सिस्टम की बाढ़ लग जाती है। छोटी सी बीमारी के लिए भी मरीज को शहरी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। इससे ओवरलोड के चलते मरीजों को उचित चिकित्सा नहीं मिल पा रही है। अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या के आगे बेड कम पड़ रहे हैं। एक ही बेड पर कई मरीज रहने से संक्रमण फैलने की आशंका ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कुछ समय पूर्व रेफर सिस्टम पर अंकुश लगाने के लिए कुछ नई व्यवस्था को अमल में लाया था, लेकिन ऐसी व्यवस्थाएं फिर दम तोड़ गई हैं।

लेबर रूम के एक्सटेंशन को डीपीआर बनाई : अधीक्षक
एसएमजीएस अस्पताल के अधीक्षक डा. आरके सांगड़ा का कहना है कि लेबर रूम के एक्सटेंशन के लिए 192 बेड की डीपीआर बनाई गई है। इसके अलावा गायनी के बेडों को भी दोगुना करने के प्रस्ताव पर काम हो रहा है। रेफर सिस्टम को रोकने के लिए गायनी यूनिट की ओर से स्वास्थ्य निदेशालय को नियमित लिखा जाता है। उम्मीद है कि नए प्रोजेक्टों पर शीघ्र काम शुरू हो जाएगा।



सरवाल अस्पताल में डाक्टरों की कमी
जम्मू। शहर के प्रमुख सरवाल अस्पताल में डाक्टरों का टोटा बना हुआ है। पिछले दिनों विभिन्न यूनिट से अटैच डाक्टरों को डिटैच किया गया था, जिससे खासतौर पर गायनी में सिर्फ दो ही डाक्टर रह जाने से अब दिन में एक ही प्रसव का मामला हो रहा है, जबकि अन्य मरीजों को एसएमजीएस या दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। इससे पहले गायनी यूनिट में पांच डाक्टर थे, जिससे दिन में 7-8 तक प्रसव के मामले हो जाते थे। दो ही गायनी विशेषज्ञों के रह जाने से एक ओपीडी या एक इमरजेंसी में ही रहता है। अस्पताल में यह हालत एक माह से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed