फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   412 teachers transferred in jammu region

ग्रामीण क्षेत्रों में 412 शिक्षकों का ट्रांसफर

Sun, 15 Feb 2015 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 15 Feb 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
412 teachers transferred in jammu region

जम्मू संभाग के दूरदराज ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में स्टाफ की कमी दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने 412 शिक्षकों का ट्रांसफर किया है। साथ ही यह भी आदेश जारी किया है कि इन स्कूलों में ज्वाइन करने के बाद ही शिक्षकों का वेतन जारी होगा। ये शिक्षक उन स्कूलों से ट्रांसफर किए गए हैं, जहां जरूरत से ज्यादा स्टाफ था। सबसे ज्यादा ट्रांसफर जम्मू जिले के शिक्षकों का किया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशक की नई सूची 412 शिक्षकों का ट्रांसफर ग्रामीण इलाकों में के स्कूलों में किया गया है।

विज्ञापन


ट्रांसफर किए गए शिक्षक शहरी स्कूलों के थे। जम्मू जिले से 308, कठुआ जिले से 39, उधमपुर से 30, राजोरी से 28, डोडा से छह व सांबा से एक शिक्षक का ट्रांसफर किया गया है। इन शिक्षकों को एक सप्ताह के अंदर स्कूलों में ज्वाइन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जब तक शिक्षक इन स्कूलों में ज्वाइन नहीं करेंगे, उनका वेतन जारी नहीं किया जाएगा।  शिक्षा निदेशक ने सभी जिले के चीफ एजूकेशन अफसरों को निर्देश दिए हैं कि इन शिक्षकों की ज्वाइनिंग की रिपोर्ट बनाकर सौंपी जाए।
विज्ञापन


शिक्षकों का प्रदर्शन आज
मास्टर ग्रेड शिक्षकों का ट्रांसफर ग्रामीण इलाकों में किए जाने की जानकारी मिलने के बाद जम्मू कश्मीर टीचर्स फोरम जम्मू की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता महासचिव गणेश खजूरिया ने की। बैठक में फैसला किया गया कि ट्रांसफर के विरोध में सोमवार को सीईओ जम्मू के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों का कहना था कि शिक्षा विभाग ने नियमों की अनदेखी करके यह ट्रांसफर की है। खजूरिया ने शिक्षकों से अपील की कि सुबह 11 बजे सभी प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। बैठक में राजेंद्र गुप्ता, गोपाल सिंह, दर्शन शर्मा, गोपाल शर्मा, शंकर सिंह, राजेश सलाथिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed