फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   400 traffic police personnel will provide relief from traffic jam on National Highway

Jammu News: नेशनल हाईवे पर जाम से निजात दिलाएंगे 400 ट्रैफिक पुलिस कर्मी

विज्ञापन
400 traffic police personnel will provide relief from traffic jam on National Highway
अजय मीनिया जम्मू। अमरनाथ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जम्मू के नगरोटा से रामबन तक नेशनल हाईवे पर विशेष प्रबंध किए जाएंगे। लखनपुर से लेकर श्रीनगर तक हाईवे का यही एक हिस्सा है, जहां भूस्खलन की वजह से घंटों जाम लगता है। यातायात पुलिस ने इस हिस्से में कर्मियों की तैनाती बढ़ा 400 करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

आमतौर पर हाईवे पर यातायात पुलिस के 150 कर्मी तैनात रहते हैं। अब इनकी संख्या दोगुनी से अधिक की जा रही है। यातायात पुलिस ने इसके लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की आर्म्ड विंग की मदद ली है। आर्म्ड पुलिस के कर्मी यातायात पुलिस के साथ अटैच किए गए हैं। इन कर्मियों को रामबन, बनिहाल, पटनीटाॅप, बटोत में तैनात किया जाएगा। कुछ की तैनाती कर दी गई है। इन्हीं स्थानों पर जाम सबसे अधिक लगता है। बता दें कि जम्मू से रामबन तक की दूरी 121 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed