{"_id":"688a87250a9d70d86b008ab1","slug":"40-thousand-rupees-cheques-were-given-for-the-education-of-the-children-of-those-who-lost-their-lives-in-the-shelling-jammu-news-c-165-1-sjam1004-104428-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गोलाबारी में जान गंवाने वालों के बच्चे की शिक्षा के लिए दिए 40-40 हजार के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गोलाबारी में जान गंवाने वालों के बच्चे की शिक्षा के लिए दिए 40-40 हजार के चेक
Thu, 31 Jul 2025 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। राहुल गांधी द्वारा पुंछ में आपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वाले लोगों के 30 बच्चों को गोद लिया है। बुधवार को यूथ कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से राहुल गांधी के निर्देश पर पुंछ के डाक बंगला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उक्त लोगों के बच्चों एवं परिजन ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों की शिक्षा के लिए 40-40 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजिन्द्र सिंह, डीडीसी सदस्य सुरनकोट चाैधरी शाहनवाज हुसैन और युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष फयाज दिवान ने की जबकि प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला, प्रदेश सचिव चौधरी शहनवाज हुसैन और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदेय भानू चिब मुख्य अतिथि रहे। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी की तरफ से इन बच्चों को 12वीं कक्षा तक के लिए पढ़ाई खर्च के तौर पर 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिया जाएगा। दो वर्ष का खर्च दे दिया है।