फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   40 infected in a single village in Kashmir all 400 rurals quarantined

ग्राउंड रिपोर्टः कश्मीर के एक ही गांव में 40 संक्रमित, सभी 400 ग्रामीण क्वारंटीन

Thu, 23 Apr 2020 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Apr 2020 04:40 AM IST
विज्ञापन
40 infected in a single village in Kashmir all 400 rurals quarantined
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुंड जहांगीर इलाके के डांगर गांव में अब तक 41 लोग संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे गांव को क्वारंटीन कर दिया है। गांव में 36 संक्रमित लोग ऐसे हैं जो कोरोना से मरने वालों के रिश्तेदार या दोस्त आदि हैं। 

विज्ञापन


प्रशासन लगातार कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रहा है। बांदीपोरा जिले में प्रदेश में सबसे ज्यादा 91 संक्रमित मामले हैं। एसडीएम सुंबल ने बताया कि गांव की आबादी करीब 400 है। इनमें से आधे के करीब लोग पहले से ही प्रशासन द्वारा स्थापित क्वारंटीन सेंटर में रखे गए हैं। बाकी के लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। 
विज्ञापन


राहत की बात यह रही है कि रैपिड टेस्ट किए गए और सभी 45 टेस्ट निगेटिव पाए गए। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गांव में पाए गए पॉजिटिव मामले सबसे पहले संक्रमित मरीज के कारण फैले हैं। संक्रमित मरीज की मौत श्रीनगर में हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मरने वाले का कोई यात्रा इतिहास नहीं था। परिवार वालों के अनुसार वह सेब का व्यापारी था और पिछले करीब चार महीने से बीमारी के चलते बाहर नहीं गया था। 

घर पर ही रहता था। इस दौरान वह किसी से मिला भी नहीं। अधिकारियों का कहना है कि जांच की जरूरत है कि आखिर वायरस इतना ज्यादा कैसे फैला। 

सबसे ज्यादा प्रभावित जिले में स्वस्थ भी हो चुके हैं 16 मरीज

बांदीपोरा में मिले 91 मरीजों में से 16 स्वस्थ भी हुए हैं। एक की मौत हुई है। अब भी 74 मामले सक्रिय हैं। प्रशासन की ओर से कांटेक्ट ट्रेसिंग का काम तेज गति से चल रहा है। रेड जोन वाले इलाकों में भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। गौरतलब है कि जमातियों के आने के बाद कश्मीर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले बढ़े हैं। 

शोपियां में भी एक ही गांव के आठ पॉजिटिव

घाटी में मिले 11 नए मरीजों में 10 मरीज शोपियां जिले में पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक ही गांव से आठ मरीज हैं। इस गांव में अब तक 20 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिले में पॉजिटिव मामले 30 हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि जिले में सोमवार तक 22 मामले थे। इनमें से दो को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया। मंगलवार को सामने आए आठ मामलों के साथ यह गांव जिले का सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों वाला गांव बन गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed