{"_id":"58d3f9a14f1c1b870a1a2fc9","slug":"4-suspects-arrested-before-pm-visit-in-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: पीएम के दौरे से पहले चार संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पीएम के दौरे से पहले चार संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ जारी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
हिरासत में चार संदिग्ध
- फोटो : demo pic
प्रधानमंत्री के दो अप्रैल को प्रस्तावित दौरे से पहले सुरक्षा बलों ने उधमपुर के नरसू इलाके से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दौरे को देखते हुए पुलिस और सेना की ओर से बुधवार देर रात नरसू इलाके में चलाए गए सर्च आपरेशन में संदिग्ध हत्थे चढ़े। उधमपुर पुलिस स्टेशन में रखे गए संदिग्धों से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अप्रैल को चिनैनी-नाशरी टनल के उद्घाटन के लिए उधमपुर और चिनैनी दौरे पर पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने चिनैनी नाशरी टनल के नजदीक पड़ते ग्रामीण इलाकों में सर्च आपरेशन करना शुरू कर दिया। बुधवार देर रात को पुलिस और सेना की टीम ने डीएसपी प्रोबेशनर आदिल शेख के नेतृत्व में नरसू में सर्च आपरेशन चलाया।
विज्ञापन
संदिग्धों के बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने प्रधानमंत्री के दौरे से पहले एरिया डेमोस्ट्रेशन एक्सरसाइज के तहत सर्च आपरेशन छेड़ा था। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर स्थानीय लोगों से सहयोग मांग रही है। संदिग्धों को पुलिस हिरासत में रखकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
नरसू में ही 2015 में हुआ था बीएसफ काफिले पर आतंकी हमला
बीएसफ काफिले पर आतंकी हमला
- फोटो : Demo Pic.
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सेना व पुलिस का खुफिया तंत्र सतर्क हो गया है। सूत्रों ने बताया कि उधमपुर और चिनैनी में डेरा जमाकर सुरक्षा एजेंसियां लगातार रिपोर्ट तैयार कर केंद्र और राज्य सरकार को भेज रही हैं।
नरसू में जिस स्थान से पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, अगस्त 2015 में इसी गांव के नजदीक राजमार्ग पर आतंकियों ने बीएसएफ के काफिले पर हमला किया था। उस समय भी पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
नरसू में जिस स्थान से पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, अगस्त 2015 में इसी गांव के नजदीक राजमार्ग पर आतंकियों ने बीएसएफ के काफिले पर हमला किया था। उस समय भी पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।