फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   4 BANKERS DEAD IN ROAD ACCIDENTS IN JAMMU

सड़क हादसे में 4 बैंक कर्मचारियों की मौत

Wed, 15 Feb 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 15 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
4 BANKERS DEAD IN ROAD ACCIDENTS IN JAMMU
दर्दनाक सड़क हादसे में 4 की मौत - फोटो : डेमो फोटो

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बस और कार की भिड़ंत में जेएंडके बैंक के ब्रांच मैनेजर सहित चार मुलाजिमों की मौत हो गई। जम्मू निवासी सभी बैंक की पठानकोट ब्रांच में तैनात थे। हादसे की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजन बदहवास थे। जम्मू में घर पर शव के पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन नजर आ रहा था। 

विज्ञापन


मरने वालों में ब्रांच मैनेजर मोहन सिंह निवासी त्रिकुटा नगर जम्मू, एक्जीक्यूटिव अजय कुमार कौल निवासी 100 गोविंद नगर, तालाब तिल्लो जम्मू, एक्जीक्यूटिव अनिल कुमार गुप्ता निवासी 11/सी शास्त्रीनगर जम्म और एसोसिएट एक्जीक्यूटिव राकेश चाढ़क निवासी खुलाड, बीरपुर बाड़ी ब्राह्मणा के नाम शामिल हैं। .
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ब्रांच मैनेजर मोहन सिंह की गाड़ी में सवार होकर सभी लोग पठानकोट स्थित बैंक में ड्यूटी पर जा रहे थे। बरनोटी मोड़ के पास कार मोहन सिंह के नियंत्रण से बाहर चली गई और डिवाइडर लांघते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची। इसी बीच दूसरी लेन में कठुआ से जम्मू की ओर जा रही सुपरफास्ट बस से कार की भीषण टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद पलटने से बची बस

4 BANKERS DEAD IN ROAD ACCIDENTS IN JAMMU
Accident - फोटो : डेमो फोटो
जोरदार टक्कर से कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह से भिंच गया। कार से टक्कर के बाद बस चालक ने बस को डिवाइडर से टकरा दिया, जिससे बस पलटने से बच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में बैंक मैनेजर मोहन सिंह और बैंक कर्मचारी अनिल कुमार गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।

राकेश चाढ़क ने रास्ते में जबकि अजय कौल ने कठुआ जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिए। मोहन सिंह पैंथर्स पार्टी सुप्रीमो भीम सिंह की बहन के लड़के बताए जाते हैं। 
 

जेएंडके बैंक के दो अधिकारियों और दो कर्मचारियों की मौत

4 BANKERS DEAD IN ROAD ACCIDENTS IN JAMMU
J&K BANK - फोटो : File Photo

अतिरिक्त जिला पुलिस प्रमुख खलील पोसवाल ने बताया कि बरनोटी के निकट हाईवे पर दुखदायी घटना में जेएंडके बैंक के दो अधिकारियों और दो कर्मचारियों की मौत हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे वह अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई।

रियासत के वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू और जेके बैंक के चेयरमैन परवेज अहमद ने बैंक कर्मियों की मौत पर शोक जताया है। परवेज कर्मियों की अंत्येष्टि में भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed