{"_id":"57e7f9ee4f1c1bf90a573da7","slug":"39-arrested-in-kashmir-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में पुलिस ने 39 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में पुलिस ने 39 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 25 Sep 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में रविवार को हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं। अनंतनाग तथा सोपोर में दुकानें खोल रहे दुकानदारों पर पथराव किया गया।
39 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कहीं भी कर्फ्यू नहीं रहा। हालांकि, कड़ी पाबंदियां रहीं।
पुलिस के मुताबिक सोपोर के मुख्य चौक तथा अनंतनाग के केपी रोड पर दुकानदार दुकान खोलने की कोशिश कर रहे थे, तभी उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे सुरक्षा बलों ने उन्हें खदेड़ा।
सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने, पथराव तथा रास्ता जाम करने वालों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि माहौल शांतिपूर्ण रहा। एक दो घटनाओं को छोड़कर कहीं से हिंसा की खबर नहीं है।