फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   38 Pakistani terrorists active in Kashmir, 28 terrorists of Lashkar and 11 terrorists of Jaish released

आतंक पर प्रहार: कश्मीर में 38 पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय, लश्कर के 28 और जैश के 11 दहशतगर्दों की लिस्ट जारी  

Sun, 14 Nov 2021 07:14 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 14 Nov 2021 07:14 PM IST
सार

सुरक्षा एजेंसियों की ओर से हाल में तैयार की गई सूची में आतंकियों को चिह्नित किया गया है। सभी आतंकियों को खोजने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई चल रही है। सभी दहशतगर्द श्रीनगर के साथ पुलवामा, बारामुला, कुलगाम के इलाके में छिपे हुए हैं 
 

विज्ञापन
38 Pakistani terrorists active in Kashmir, 28 terrorists of Lashkar and 11 terrorists of Jaish released
कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कश्मीर घाटी में 38 पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से हाल में तैयार की गई सूची में इन आतंकियों को चिह्नित किया गया है। इनमें लश्कर ए ताइबा के 27 और जैश-ए-मोहम्मद के 11 आतंकी बताए जाते हैं। इन आतंकियों के सही ठिकाने का पता लगाने की कोशिश में सुरक्षा एजेंसियों ने जाल बिछा रखा है ताकि उन्हें ढेर किया जा सके। सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर, पुलवामा, बारामुला व कुलगाम के साथ ही घाटी के अन्य इलाकों में यह आतंकी छिपे हुए हैं।

विज्ञापन


आतंकियों को ओवर ग्राउंड वर्करों से मिल रही मदद 
कई की लोकेशन ऊंचे पर्वतीय इलाके में भी मिली हैं। बताते हैं कि इन आतंकियों को विभिन्न संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) से मदद मिल रही है। रहने, खाने-पीने के साथ ही आने-जाने के इंतजाम भी ओजीडब्ल्यू की ओर से किए जा रहे हैं। पिछले महीने टारगेट किलिंग की घटनाओं में बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए आतंकवाद निरोधक अभियान के कुशल विशेषज्ञों ने पुलिस तथा सेना की मदद से इन आतंकियों को चिह्नित करने में सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन


घाटी में चल रहे आतंकवाद निरोधक अभियान 
सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार इन दिनों सुरक्षा ग्रिड के साथ ही इंटेलिजेंस ग्रिड को काफी मजबूत किया गया है। आतंकियों की घुसपैठ से लेकर इलाके में सक्रियता की पल-पल की जानकारी पल भर में हासिल हो जा रही है। इसके बाद सुरक्षा बलों की ओर से आतंकवाद निरोधक अभियान चलाकर आतंकियों को ढेर करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय आतंकियों को समर्पण का मौका: आईजी
जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि आतंकियों के खिलाफ आगे और प्रभावी अभियान चलेगा। किसी को भी दहशत तथा डर का माहौल पैदा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आतंकियों के पास मौका है कि वे आत्मसमर्पण कर दें। आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार इस साल अब तक 133 आतंकियों का सफाया किया जा चुका है। इनमें कई टॉप कमांडर भी शामिल हैं। लगभग सभी आतंकी तंजीमों का शीर्ष नेतृत्व समाप्त हो चुका है। इन्हें अब नेतृत्व का संकट हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed