{"_id":"5e21fc568ebc3eeb841b65b8","slug":"36-ministers-of-central-government-visit-from-today-will-meet-people-in-jammu-as-well-as-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्र के 36 मंत्रियों का दौरा आज से, जम्मू के साथ ही कश्मीर में भी लोगों से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र के 36 मंत्रियों का दौरा आज से, जम्मू के साथ ही कश्मीर में भी लोगों से करेंगे मुलाकात
Sat, 18 Jan 2020 12:18 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
जनता से सीधा संवाद करेंगे केंद्रीय मंत्री
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के 36 मंत्री शनिवार से जम्मू-कश्मीर के शहरों व गांवों का दौरा कर जनता से सीधे संवाद स्थापित करेंगे। इस दौरान वे उनकी समस्याओं से भी रूबरू होंगे। अनुच्छेद 370 खत्म होने व जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद मोदी सरकार की यह पहली पहल है।
विज्ञापन
सरकारी स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री मौके पर ही समस्याओं के निस्तारण के निर्देश जारी करेंगे। कश्मीर में श्रीनगर, बारामुला और सोपोर में मंत्रियों के कार्यक्रम होंगे। दौरे का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही विकास कार्यों में तेजी लाना और पीएम विकास पैकेज के कार्यों को गति देना है। मंत्रियों के दौरे से एक दिन पहले एलजी जीसी मुर्मू ने शहर के विभिन्न विकास प्रोजेक्टों का मौका मुआयना कर उनकी प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
कार्यक्रम के तहत 18 जनवरी को अर्जुन राम मेघवाल- सांबा जिले के खड़ामड़ाना परमंडल, डॉ. जितेंद्र सिंह- जम्मू कन्वेंशन सेंटर व अश्विनी चौबे- सांबा के छजवाल में रहेंगे। 19 जनवरी को स्मृति ईरानी- कटड़ा, डॉ. महेंद्र नाथ पांडे- जम्मू के शाइनिंग स्टार सभागार झज्जर कोटली, अर्जुन राम मेघवाल- कठुआ के बसोहली म्युनिसिपल कम्यूनिटी हाल, वी मुरलीधरन-कठुआ के बिलावर डाक बंगला, अनुराग सिंह ठाकुर- जम्मू के नगरोटा गर्ल्स एचएसएस, डॉ. जितेंद्र सिंह-उधमपुर के सुभाष स्टेडियम, पीयूष गोयल-जम्मू के अखनूर एचएसएस और अश्विनी चौबे का सांबा के घग्वाल में कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
20 जनवरी को आरके सिंह-डोडा के घाट, प्रताप सारंगी-कठुआ के एचएसएस रामकोट, सुश्री देवाश्री चौधरी- जम्मू के एचएसएस मढ़, किरण रिजिजू- जम्मू के सुचेतगढ़ में रहेंगे। इसके साथ ही जनरल वी के सिंह, कैलाश चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, किशन पाल सिंह, अर्जुन मुंडा, हरदीप सिंह पुरी, रेणुका सिंह, अंगदी सुरेश, सोम प्रकाश, रवि शंकर प्रसाद का जम्मू संभाग में कार्यक्रम है।
कश्मीर में प्रहलाद जोशी, श्रीपद नायक, साध्वी निरंजन ज्योति, फग्गन सिंह, रामेश्वर तेली, गिरिराज सिंह, रवि शंकर प्रसाद, प्रहलाद जोशी, रमेश पोखरियाल निशंक का कार्यक्रम 23 और 24 जनवरी को प्रस्तावित है।
कश्मीर में प्रहलाद जोशी, श्रीपद नायक, साध्वी निरंजन ज्योति, फग्गन सिंह, रामेश्वर तेली, गिरिराज सिंह, रवि शंकर प्रसाद, प्रहलाद जोशी, रमेश पोखरियाल निशंक का कार्यक्रम 23 और 24 जनवरी को प्रस्तावित है।