फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   36 ministers of central government Jammu Kashmir visit, will meet people in Jammu Kashmir

पीएम मोदी के मंत्रियों का जम्मू-कश्मीर दौरा, खराब मौसम की वजह से नहीं उतर सका विमान

Sat, 18 Jan 2020 01:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 18 Jan 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
36 ministers of central government Jammu Kashmir visit, will meet people in Jammu Kashmir
जितेंद्र सिंह, अश्विनी चौबे और अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्र सरकार के 36 मंत्री आज यानी कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के शहरों व गांवों का दौरा करने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं खराब मौसम के कारण तीन केंद्रीय मंत्रियों की फ्लाइट जम्मू में नहीं उतर सकी। इस वजह से उन्हें श्रीनगर उतरना पड़ा। इन मंत्रियों में डॉ जितेंद्र सिंह, अश्विनी चौबे और अर्जुन राम मेघवाल शामिल हैं।

विज्ञापन


सभी मंत्री जनता से सीधे संवाद स्थापित करेंगे। इस दौरान वे उनकी समस्याओं से भी रूबरू होंगे। अनुच्छेद 370 खत्म होने व जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद मोदी सरकार की यह पहली पहल है।
विज्ञापन


सरकारी स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री मौके पर ही समस्याओं के निस्तारण के निर्देश जारी करेंगे। कश्मीर में श्रीनगर, बारामुला और सोपोर में मंत्रियों के कार्यक्रम होंगे। दौरे का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही विकास कार्यों में तेजी लाना और पीएम विकास पैकेज के कार्यों को गति देना है। मंत्रियों के दौरे से एक दिन पहले एलजी जीसी मुर्मू ने शहर के विभिन्न विकास प्रोजेक्टों का मौका मुआयना कर उनकी प्रगति की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत 18 जनवरी को अर्जुन राम मेघवाल- सांबा जिले के खड़ामड़ाना परमंडल, डॉ. जितेंद्र सिंह- जम्मू कन्वेंशन सेंटर व अश्विनी चौबे- सांबा के छजवाल में रहेंगे। 19 जनवरी को स्मृति ईरानी- कटड़ा, डॉ. महेंद्र नाथ पांडे- जम्मू के शाइनिंग स्टार सभागार झज्जर कोटली, अर्जुन राम मेघवाल- कठुआ के बसोहली म्युनिसिपल कम्यूनिटी हाल, वी मुरलीधरन-कठुआ के बिलावर डाक बंगला, अनुराग सिंह ठाकुर- जम्मू के नगरोटा गर्ल्स एचएसएस, डॉ. जितेंद्र सिंह-उधमपुर के सुभाष स्टेडियम, पीयूष गोयल-जम्मू के अखनूर एचएसएस और अश्विनी चौबे का सांबा के घग्वाल में कार्यक्रम होगा।

20 जनवरी को आरके सिंह-डोडा के घाट, प्रताप सारंगी-कठुआ के एचएसएस रामकोट, सुश्री देवाश्री चौधरी- जम्मू के एचएसएस मढ़, किरण रिजिजू- जम्मू के सुचेतगढ़ में रहेंगे। इसके साथ ही जनरल वी के सिंह, कैलाश चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, किशन पाल सिंह, अर्जुन मुंडा, हरदीप सिंह पुरी, रेणुका सिंह, अंगदी सुरेश, सोम प्रकाश, रवि शंकर प्रसाद का जम्मू संभाग में कार्यक्रम है। 

कश्मीर में प्रहलाद जोशी, श्रीपद नायक, साध्वी निरंजन ज्योति, फग्गन सिंह, रामेश्वर तेली, गिरिराज सिंह, रवि शंकर प्रसाद, प्रहलाद जोशी, रमेश पोखरियाल निशंक का कार्यक्रम 23 और 24 जनवरी को प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed