फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   35000 paramilitary forces deployed in Kashmir before elections

Jammu-Kashmir Polls: कश्मीर में अर्धसैनिक बलों के लगभग 35,000 जवान तैनात, जानें कहां कितना कड़ा हुआ शिकंजा

Tue, 20 Aug 2024 11:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 Aug 2024 11:03 PM IST
सार

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, सहस्त्र सीमा बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस सहित अर्धसैनिक बलों की 298 कंपनियां तैनात की गई हैं। 

विज्ञापन
35000 paramilitary forces deployed in Kashmir before elections
भारतीय सेना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्र सरकार अब तक कश्मीर घाटी में शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर अर्धसैनिक बलों की लगभग 300 कंपनियों कर चुकी है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कंपनियों को श्रीनगर, हंदवाड़ा, गांदरबल, बडगाम, कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा, अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा, अवंतीपोरा और कुलगाम में तैनात किया गया है। कश्मीर घाटी में विधानसभा चुनावों के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, सहस्त्र सीमा बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस सहित अर्धसैनिक बलों की 298 कंपनियां तैनात की गई हैं। 

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर को सबसे अधिक कंपनियां (55) मिली हैं, इसके बाद अनंतनाग (50), कुलगाम (31), बडगाम, पुलवामा और अवंतीपोरा (24 प्रत्येक), शोपियां (22), कुपवाड़ा (20), बारामुला (17), हंदवाड़ा (15), बांदीपोरा (13) और गांदरबल (3) मिली हैं। तीन चरण के चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना मंगलवार को जारी की गई थी। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का 25 सितंबर और तीसरे व अंतिम चरण का मतदान 1 अक्तूबर को होगा। जबकि चुनावों की मतगणना 4 अक्तूबर को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed