{"_id":"5d3f137b8ebc3e6cb9089a7f","slug":"34-buses-to-deliver-till-15-august-for-chenab-valley-delivery-awaited-because-of-flood-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त तक पहुंचेंगी कश्मीर के चिनाब वैली की 34 नई बसें, महाराष्ट्र में आई बाढ़ के कारण हुई देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त तक पहुंचेंगी कश्मीर के चिनाब वैली की 34 नई बसें, महाराष्ट्र में आई बाढ़ के कारण हुई देरी
Mon, 29 Jul 2019 09:10 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 29 Jul 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर की चिनाब वैली और गुरेज घाटी के लिए आने वाली 36 बसों की डिलीवरी महाराष्ट्र में बाढ़ के कारण नहीं हो पाई है। इन बसों की डिलीवरी 25 जुलाई को होनी थी। स्टेट मोटर गैराज ने इस बसों की खरीद की थी।
चिनाब वैली में बसों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने 34 नई बसें चलाने का फैसला लिया है। चिनाब वैली में सरकारी परिवहन सुविधा न के बराबर है। वैली में बढ़ती सड़क दुर्घटना का एक कारण सरकारी बसों की कमी होना भी है। वहीं निजी बसों में ओवरलोडिंग की वजह से हादसे की आशंका बनी रहती है। वर्ष 2009 के बाद से पहली बार चिनाब वैली के लिए बसों की खरीद की गई है।
स्टेट मोटर गैराज के उप निदेशक मुरीफ अंद्राबी ने कहा कि 25 को बसों की डिलवरी होनी थी, लेकिन महाराष्ट्र में बाढ़ के कारण ऐसा नहीं हो पाया। अब अगस्त के दूसरे सप्ताह में बसों की डिलीवरी की उम्मीद है। चिनाब वैली में 34 नई बसों के चलने से लोगों को बेहतर और सुरक्षित यातायात की सुविधा मिलेगी। इन बसों में 120 से 180 हॉर्स पावर का इंजन इस्तेमाल किया गया है। 32 सीटर बसों में जीपीएस, सीसीटीवी और अन्य सुरक्षा के उपकरण लगे हैं।