फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   33 cases registered in 36 hours, 36 accused arrested

36 घंटे में 33 केस दर्ज, 36 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
33 cases registered in 36 hours, 36 accused arrested
रियासी। कोरोना कर्फ्यू में पुलिस जरूरतमंदों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ ही नशा तस्करों पर लगाम लगाने में प्रयासरत है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों में कार्रवाई करते हुए शराब के अवैध धंधा करने वालों सहित नशा तस्करों गिरफ्तार किया है। यह जानकारी वीरवार को एसएसपी शैलेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीरवार शाम तक 36 घंटे में पुलिस ने शराब का अवैध धंधा करने वाले 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 33 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस स्टेशन रियासी में 13 केस दर्ज कर 16 लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन अरनास में 16 केस दर्ज करते हुए 16 ही लोगों को पकड़ा गया है। माहौर में तीन केस दर्ज कर तीन और कटड़ा में एक केस दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 22 मार्च से लेकर 20 मई तक 40 मामले एक्साइज एक्ट के केस दर्ज कर 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह नशे के खिलाफ पुख्ता जानकारी मिलने पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed