फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   31st Chadi Mubarak Yatra from Ranbireshwar Temple to Purmandal on 28th

Jammu News: रणबीरेश्वर मंदिर से पुरमंडल के लिए 31वीं छड़ी मुबारक यात्रा 28 को

विज्ञापन
31st Chadi Mubarak Yatra from Ranbireshwar Temple to Purmandal on 28th
बैठक के दौरान डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चढ़क व अन्य    स्रोत - स्वयं
डोगरा सदर सभा ने बैठक कर तैयारियों को किया पुख्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रणबीरेश्वर मंदिर से पुरमंडल के तीर्थस्थलों के लिए 31वीं छड़ी मुबारक यात्रा 28 मार्च को निकाली जाएगी। इस संबंध में शनिवार को डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क के नेतृत्व में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में शहर की विभिन्न मंदिर समितियों के प्रमुख मौजूद रहे।

बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुरमंडल मोड़ से पुरमंडल उत्तरबहनी तीर्थस्थलों तक वाहनों, पेयजल और बिजली की उचित व्यवस्था करने का फैसला लिया गया। देविका सहित पुरमंडल और उत्तरबहनी के मंदिरों के आसपास सफाई और शौचालयों की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि 27 मार्च को शाम पांच बजे रणबीरेश्वर मंदिर में विशेष छड़ी पूजा की जाएगी। 28 मार्च को महात्मा ऋषि बाण के नेतृत्व में रणवीरेश्वर मंदिर से सुबह सात बजे पवित्र छड़ी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा रघुनाथ मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गांधी नगर में महादेव मंदिर, त्रिकुटा नगर में शिव मंदिर, ग्रेटर कैलाश में शिव मंदिर, नृसिंह देव मंदिर और दाता रणपत देव मंदिर, बीरपुर होते हुए पुरमंडल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मुस्लिम और सिख समाज के लोगों द्वारा यात्रा का विशेष स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शिव मंदिर में विशेष पूजा के बाद छड़ी को आम जनता के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में रखा जाएगा। डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में अमरनाथ की तरह और भी प्रमुख शिवालयों की छड़ियां हैं। जम्मू शहर में भी सालों से छड़ियों की पूजा निकालकर यात्रा निकाली जा रही है।
यह 31वीं छड़ी मुबारक यात्रा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed