फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   उज्जवला योजना के जरिये रियासत में 10.45 लाख घरों को मिली चूल्हे से मुक्ति

उज्जवला योजना के जरिये रियासत में 10.45 लाख घरों को मिली चूल्हे से मुक्ति

विज्ञापन
उज्जवला योजना के जरिये रियासत में 10.45 लाख घरों को मिली चूल्हे से मुक्ति
जम्मू। रियासत में गरीब परिवारों को चूल्हे के धुएं से बचाने के लिए उज्ज्वला योजना काफी हद तक कारगर साबित हुई है। योजना के तहत 10.45 लाख बीपीएल परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए गए।
विज्ञापन

रियासत में योजना लागू होने से गरीब परिवारों को काफी हद तक राहत मिली है। योजना के तहत गैस कनेक्शन पाने के लिए बढ़-चढ़कर लोगों ने आवेदन किए। रियासत में अब तक एलपीजी के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन में 15.86 लाख लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें 11.67 लाख लोगों का आवेदन पास हुआ। आचार संहिता लागू होने से पहले तक 10.45 लाख लोगों को योजना के तहत गैस कनेक्शन मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा कनेक्शन बारामुला 1.19 लाख, कुपवाड़ा 1.09 लाख और अनंतनाग 97 हजार वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन


29.75 लाख घरों में पहुंची एलपीजी गैस
पेट्रोलियम कंपनियों के दावे के मुताबिक 2011 की जनगणना में रियासत में 21 लाख घर थे। मगर मौजूदा समय में करीब 29.75 लाख घरों में गैस कनेक्शन हैं। लगभग शत प्रतिशत परिवार में एलपीजी गैस का इस्तेमाल हो रहा है। कनेक्शन देने के मामले में रियासत में पहले स्थान पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम (18.73 लाख), दूसरे पर इंडियन ऑयल (7.08 लाख) और तीसरे स्थान पर भारत पेट्रोलियम (3.93 लाख) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed