फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   चार वाहनों की टक्कर, 20 से ज्यादा जख्मी

चार वाहनों की टक्कर, 20 से ज्यादा जख्मी

Fri, 01 Jun 2018 01:55 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
चार वाहनों की टक्कर, 20 से ज्यादा जख्मी
जम्मू। नरवाल इलाके में वाहनों की टक्कर में दो दर्जन के करीब यात्री घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में तीन सैन्य कर्मी, छह महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। एक ट्रक ने सैन्य वाहन को टक्कर मार दी। सैन्य वाहन ने आगे जा रही दो मिनी बसों को टक्कर मार दी। इस वजह से हादसा हुआ। घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा वीरवार दोपहर को हुआ। दो मिनी बसों में बैठे यात्रियों को चोटें आई। सैन्य वाहन में तीन सैन्यकर्मी थे। जिन्हें घायल होने के बाद सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा अन्य घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। जबकि सैन्य वाहन मिनी बसों से टकराने के बाद एक दीवार से टकरा गया। इससे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

घायलों में शामिल लोग
राकेश कुमार निवासी नरवाल, मनोहर लाल माहौर, प्रदीप कुमार उत्तर प्रदेश मौजूदा समय कुंजवानी, रिक्की राजीव नगर, अब्दुल अजीज वर्मा मौजूदा समय बठिंडी, आमिर सुंदरबनी, एक अज्ञात, गुलशन कुमार बिश्नाह, मोहम्मद रेहान छन्नी रामा, मुलख राज बिलावर, चमन लाल नरवाल, अनुराधा नरवाल, मोहम्मद मारूफ छन्नी रामा, नजीरा बीबी छन्नी रामा, शंभुनाथ कासिम नगर, कुलदीप राज मड़, प्रियंका कौर सुभाष नगर, राजपाल सिंह मलिक मार्केट, रानु देवी चिनैनी, करतार चंद उधमपुर, शमशेर रामबन और शबाना छन्नी रामा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मच गई चीख पुकार
हादसा होने के बाद चीख पुकार मच गई। चार वाहनों के टकराने से नरवाल इलाके का रास्ता भी बंद हो गया। मिनी बसों को टक्कर लगने से उसमें बैठे यात्री एक दूसरे के ऊपर जाकर गिरे। इससे उनको गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को जीएमसी पहुंचाया गया। करीब दो घंटे के बाद सड़क पर से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया। अस्पताल आने पर भी घायलों में चीख पुकार मची रही।

घटना की जानकारी पाकर अस्पताल पहुंचे परिजन
हादसे में तीन बच्चे और छह महिलाएं भी घायल हुईं। मिनी बस में बैठे कुछ लोग आरटीओ कार्यालय में काम कराने, कुछ लोग छन्नी इलाके में काम के लिए आए हुए थे। जैसे ही हादसे की जानकारी फैली तो परिजन अपने सगे संबंधियों की जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। कई घायलों ने मोबाइल के जरिए अपने घर पर सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed