फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जिले में 127 में से 62 राशन की दुकानों पर लटके मिले ताले

जिले में 127 में से 62 राशन की दुकानों पर लटके मिले ताले

Tue, 22 May 2018 02:24 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
जिले में 127 में से 62 राशन की दुकानों पर लटके मिले ताले
पुंछ। शुक्रवार को रमजान के महीने में लोगों को नियमित राशन की सप्लाई कराने के उद्देश्य से जिला विकास आयुक्त पुंछ मोहम्मद एजाज असद के निर्देश पर तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों द्वारा एक साथ जिले की हवेली, मंडी, सूरनकोट, मेंढर और मनकोट तहसील में स्थित राशन की दुकानों पर छापेमारी की गई। अधिकारियों ने पाया कि जिले की 127 राशन की दुकानों में से 62 दुकानों पर ताले पड़े हुए हैं। अधिकारियों द्वारा इतनी बड़ी संख्या में राशन की दुकानें बंद पाए जाने की रिपोर्ट मिलने पर जिला विकास आयुक्त ने जनवितरण निदेशक को जिन राशन की दुकानों पर ताले पाए गए हैं उनके लाइसेंस रद्द करने के निर्देश जारी किए है। शुक्रवार की दोपहर को जिले में एक साथ राशन की दुकानों की औचक छापेमारी को अंजाम दिया गया। जिस दोरान हवेली तहसील की 35 में से 19 दुकानों पर ताले पाए गए, मंडी तहसील में 17 में से 13, सूरनकोट में 25 में से 22, मेंढर में 29 में से 5 और मनकोट में 13 में से 3 राशन की दुकानें बंद पाई गई, जबकि बालाकोट तहसील में सभी राशन की दुकानें खुली हुई पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed