फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   31 personnel infected, High Court Jammu wing and District court closed for two days

31 कर्मी संक्रमित, हाईकोर्ट जम्मू विंग व जिला कोर्ट दो दिन के लिए बंद

विज्ञापन
31 personnel infected, High Court Jammu wing and District court closed for two days
जम्मू। रैपिड एंटीजन टेस्ट में वीरवार को हाईकोर्ट में दो ज्यूडिशयल अफसरों समेत 31 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसको देखते हुए हाईकोर्ट को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। हाईकोर्ट की जम्मू विंग और जिला अदालत 4 और 5 सितंबर को बंद रहेगी। चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने वीरवार को यह आदेश जारी किया।
विज्ञापन

चीफ जस्टिस की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सफाई कर्मियों को छोड़कर जम्मू विंग के हाईकोर्ट में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है। जिन महत्पूर्ण मामलों की 4 सितंबर को सुनवाई होनी है, उनकी सुनवाई 7 सितंबर को होगी। अन्य मामलों की अगली तारीख संबंधित खंडपीठों के सचिव जारी करेंगे। 7 सितंबर को इन तारीखों को हाईकोर्ट की आधिकारिक बेवसाइट पर अपलोड किया जाएगा। वहीं जिला जज की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि अगर कोई महत्वपूर्ण मामला है तो प्रासिक्यूटिंग अफसर अपने घरों से ही वर्चुअल मोड के जरिए मामलों की सुनवाई कर सकते हैं। इसके अलावा 4 और 5 सितंबर को जिन मामलों की सुनवाई होनी है, उनकी तारीखें संबंधित क्लर्क अपलोड करेंगे। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed