{"_id":"6838d080d8afe435f907c6b1","slug":"3000-poles-fell-due-to-four-storms-in-two-months-jammu-news-c-10-lko1027-624401-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो माह में चार आंधी-तूफान से गिरे 3000 खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो माह में चार आंधी-तूफान से गिरे 3000 खंभे
विज्ञापन
मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई चुनौती, अब ठंडे इलाकों में भी चल रहीं 90 किमी. की रफ्तार से हवा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मौसम के बदले मिजाज ने विद्युत विभाग के ढांचे को दुरुस्त बनाए रखने की चुनौती बढ़ा दी है। पिछले दो माह में प्रदेश में आए चार आंधी-तूफान से बिजली ढांचा बुरी तरह से प्रभावित हुआ। इस दौरान करीब 3000 खंभे गिर गए या क्षतिग्रस्त हुए हैं। अब पहाड़ी और ठंडे इलाकों में भी 70 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है, जो बड़ी तबाही ला रही हैं।
पिछले दो माह में जम्मू संभाग में जम्मू, डोडा, राजोरी, पुंछ, रामबन, किश्तवाड़ व आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान ने अपना अधिक प्रभाव दिखाया है। 20 अप्रैल को रामबन में भारी बारिश और भूस्खलन से जानमाल का नुकसान हुआ था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। 50 घर ढह गए, जबकि 200 से अधिक क्षतिग्रस्त भी हो गए। इसके अलावा बिजली के करीब 300 खंभे गिर गए थे। इन्हें मरम्मत कर बिजली बहाल करने में कई दिन लग गए थे। इससे पहले 16 अप्रैल को जम्मू समेत संभाग के अन्य हिस्सों में आए तूफान ने भी भारी तबाही मचाई थी। इसमें जम्मू में 68 किमी. की रफ्तार से हवा चली थी। तब संभाग में सैकड़ों बिजली के खंभे गिर गए थे। इस बीच एक और तूफान ने भी विद्युत ढांचे को नुकसान पहुंचाया था। गत 28 मई को भी रामबन जैसे पहाड़ी इलाके में 90 किमी. की रफ्तार से चली हवा ने 70 प्रतिशत तक बिजली ढांचा प्रभावित कर दिया था।
विद्युत विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहले जून में अधिक गर्मी पड़ने पर सीमित आंधी तूफान की घटनाएं होती थीं, लेकिन इस बार अप्रैल से ही यह सिलसिला देखा जा रहा है। अचानक मौसम खराब होने के साथ बिजली ढांचा प्रभावित हो रहा है। इससे ट्रांसफार्मरों, ग्रिड, तारों, खंभों को नुकसान पहुंच रहा है। भविष्य की ऐसी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग कार्य योजना तैयार कर रहा है, ताकि ऐसी घटनाओं के दौरान मरम्मत और बिजली बहाली के कार्यों में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन
-- -- --
छोटे पश्चिमी विक्षोभ भी जानमाल का नुकसान कर रहे
जलवायु परिवर्तन व अन्य कारणों से अब छोटे अवधि वाले पश्चिमी विक्षोभ भी अधिक जानमाल का नुकसान कर रहे हैं। इससे शहरी इलाके भी अधिक प्रभावित हो रहे हैं। पिछले कुछ समय में आए आंधी-तू्फान में कसबों और शहरी इलाकों में काफी नुकसान हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार छोटे पश्चिमी विक्षोभ कम दबाव वाले क्षेत्रों में अधिक सक्रिय हो रहे हैं। जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में निरंतर आंधी-तूफान आ रहे हैं। मौसम में आए बदलाव से इन्कार नहीं किया जा सकता है।