फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   300 ambulances will soon be available in Jammu and Kashmir and Ladakh, 102-108 service will start

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में जल्द मिलेगी 300 एंबुलेंस, शुरू होगी 102-108 सेवा

Fri, 01 Nov 2019 07:18 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 01 Nov 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
300 ambulances will soon be available in Jammu and Kashmir and Ladakh, 102-108 service will start
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के साथ नवंबर में वहां के लोगों को 102-108 नंबर की एंबुलेंस सेवा का तोहफा देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए 300 एंबुलेंस पर जीपीएस लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। लद्दाख के लिए चार अत्याधुनिक एंबुलेंस भेजी गई हैं। जम्मू वर्कशाप में करीब 40 एंबुलेंस पर भी काम किया जा रहा है। नवंबर में दोनों नंबरों की एंबुलेंस सेवा शुरू होने से राज्य के लोगों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


एंबुलेंस पर जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) लगाने का उद्देश्य उनकी तत्काल लोकेशन का पता लगाकर मरीज या घायल तक निकटतम केंद्र से एंबुलेंस सेवा मुहैया करवाना है। इसमें घायल या मरीज खुद उक्त नंबरों पर सीधे संपर्क करके एंबुलेंस सेवा पा सकेगा।
विज्ञापन


मरीजों को जीपीएस आधारित एंबुलेंस के अलावा 50 एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) और 66 बेसिक लाइफ स्पोर्ट (बीएलएस) एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए आधी से ज्यादा एंबुलेंस को तैयार कर लिया गया है। ये एंबुलेंस सेवा रोगियों को तत्काल चिकित्सा देखभाल, विशेष रूप से महत्वपूर्ण, ट्रामा, आकस्मिक पीड़ितों, गर्भवती महिलाओं और बीमार बच्चों के लिए परिवहन प्रदान करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में कीमती जिंदगियों को बचाने में यह एंबुलेंस सेवा वरदान साबित होगी। नेशनल हेल्थ मिशन जेएंडके के मिशन निदेशक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में एंबुलेंस सेवा को शुरू करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। 

इस एंबुलेंस सेवा के लिए भारत विकास ग्रुप, इंडिया लिमिटेड के साथ मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) से समझौता किया गया है। इस एंबुलेंस सेवा को सुचारु रूप से चलाने के लिए 40 सीटर काल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसमें 125 इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन उपलब्ध रहेंगे। एएलएस और बीएलएस के लिए करीब 300 चालकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  प्रदेश में वर्ष 2014 से 2018 तक 102 एंबुलेंस सेवा करीब साढ़े तीन साल तक बहाल रही। लेकिन फरवरी 2018 में संबंधित कंपनी से समझौता खत्म होने पर इस एंबुलेंस सेवा को बंद कर दिया गया। 

यह है 102-108 एंबुलेंस सेवा
102 एंबुलेंस सेवा लक्षित आबादी में गर्भवती महिलाओं, बीमार बच्चों आदि को मुफ्त सेवा प्रदान करेगी। इसमें किसी भी परिस्थिति में परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए किसी भी लक्षित लाभार्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसी तरह 108 एंबुलेंस सेवा मुख्य रूप से आपातकालीन प्रणाली में शामिल होगी। जिसमें मुख्य रूप से महत्वपूर्ण देखभाल, आपात और दुर्घटना में घायलों आदि रोगियों को ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। दोनों नंबर की एंबुलेंस के लिए श्रीनगर और जम्मू में एक-एक काल सेंटर स्थापित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed