{"_id":"59cfe2484f1c1bc0538b51ac","slug":"30-thousends-pillgrims-visit-mata-vaishno-devi-katra","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार उछाल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टियों के चलते धर्मनगरी में मां भगवती के दरबार में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। बाजार में भारी चहल-पहल देखने को मिल रही है। शारदीय नवरात्र के साथ ही तीन-चार छुट्टियां आने से शनिवार को यात्रा पर्ची कक्ष में लंबी कतार देखने को मिली।
विज्ञापन
यात्रा में बढ़ोतरी के चलते कसबे के कारोबारियों में खुशी की लहर है। शनिवार की सुबह से शाम तक बाण गंगा चकिंग बूथ व पंजीकरण कक्ष में लंबी कतार देखने को मिली। श्राइन बोर्ड द्वारा बायोमीट्रिक पर्ची के चलते हर यात्री के लिए काउंटर पर जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 35 हजार के करीब यात्रियों ने माता के दर्शन के लिए अपना पंजीकरण करवाया था। शनिवार को दोपहर दो बजे तक 30 हजार यात्रियों पंजीकरण करवा चुके थे, हालांकि यात्रा पर्ची कक्ष बंद होने में अभी काफी समय शेष था।
विज्ञापन
अनुमान लगाया जा रहा है कि माता वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दशहरे वाले दिन 50 हजार का आंकड़ा पार कर जाएगी।