{"_id":"678977f5c18cceb65b012868","slug":"30-petrol-pump-seal-srinagar-news-c-266-1-sr31001-103380-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीर घाटी में अवैध तरीके से चल रहे 30 पेट्रोल पंप सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीर घाटी में अवैध तरीके से चल रहे 30 पेट्रोल पंप सील
विज्ञापन
श्रीनगर में पेट्रोल पंप को सील करती विभाग की टीम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कानूनी मापताैल विभाग ने संभाग के सात जिलों में की कार्रवाई
- ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से अधिकृत नहीं थे ये पंप
- सुरक्षा मानकों की भी उड़ा रहे थे धज्जियां
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में अवैध तरीके से चल रहे 30 पेट्रोल पंपों को सील कर दिया गया है यह पंप लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 और पेट्रोलियम नियमों के उल्लंघन करते पाए गए। कानूनी मापताैल विभाग की विशेष टीमों ने वीरवार को कश्मीर संभाग के सात जिलों में कार्रवाई की।
जांच में पाया गया कि ये पेट्रोल पंप बिना किसी प्रमाणन के चलाए जा रहे थे। इनके नोजल और मापने के उपकरणों में भी गड़बड़ी पाई गई। ये न तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से अधिकृत थे, न ही पेट्रोलियम व सुरक्षा संगठन (पीएसओ) के सुरक्षा मानकों के अनुरूप काम कर रहे थे। इन पर उपभोक्ताओं को दिया जाने वाला पेट्रोल या डीजल बिना किसी मान्यता या सत्यापन के था। बड़ा सवाल है कि आखिर ये पेट्रोल पंप किसकी शह पर चल रहे थे।
n घाटी के इन सात जिलों में कार्रवाई : वीरवार को बडगाम, बांदीपोरा, बारामुला, पुलवामा, शोपियां, श्रीनगर और अनंतनाग में कार्रवाई की गई। इन जिलों में 30 पेट्रोल पर सील किए हैं। इन पंपों के मालिकों और ऑपरेटरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कानूनी मापतोल विभाग भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखेगा ताकि कानून का पालन सुनिश्चित हो सके और भविष्य में उल्लंघन को रोका जा सके। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे केवल अधिकृत पेट्रोल पंपों से ईंधन प्राप्त करें। विभाग ने उपभोक्ताओं से यह भी आग्रह किया है कि पेट्रोल स्टेशनों पर किसी भी प्रकार की कम आपूर्ति की सूचना विभाग को दें। - अनुराधा गुप्ता, निदेशक, कानूनी मापताैल विभाग, जम्मू-कश्मीर