फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   3 new radio station to be launched in upcoming days

देश में खुलेंगे तीन नए रेडियो स्टेशन, सरकार ने दी मंजूरी

Fri, 17 Feb 2017 02:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 17 Feb 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
3 new radio station to be launched in upcoming days
रेडियो पर अश्लील भाषा का प्रयोग - फोटो : Demo Pic

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर समेत देश में तीन नए रेडियो स्टेशन खोलने की मंजूरी दे दी है। उधमपुर रेडियो स्टेशन के लिए उपकरणों और सिविल कार्यों के लिए 9.24 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के डेढ़ साल के प्रयास के बाद अब केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने वीरवार को उधमपुर रेडियो स्टेशन के बारे में प्रसार भारती के सीईओ को आदेश भेज दिया है। उधमपुर के अलावा उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर और आंध्र प्रदेश के नेल्लौर में भी रेडियो स्टेशन को मंजूरी दी गई है। 
विज्ञापन


पीएमओ राज्य मंत्री ने एक सप्ताह पहले ही उधमपुर कीदेविका नदी की सफाई के लिए राष्ट्रीय नदी संरक्षण संरक्षण योजना के तहत 170.50 करोड़ रुपये मंजूर कराए थे। उन्होंने बताया कि उधमपुर रेडियो स्टेशन के लिए शहर में पहले ही जमीन तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजूर की गई राशि में भूमि की कीमत शामिल नहीं है। उधमपुर में प्रस्तावित रेडियो स्टेशन की 10 किलोवाट एफएम ट्रांसमीटर की क्षमता होगी। उधमपुर में पहले रेडियो स्टेशन में एक स्टूडियो और 100 मीटर के टावर को मंजूरी दी गई है।

1965 के युद्ध के बाद ही उधमपुर में रेडियो स्टेशन की जरूरत महसूस की गई

3 new radio station to be launched in upcoming days
रेडियो स्टेशन - फोटो : demo photo

उन्होंने इसे जम्मू कश्मीर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। यह गर्व की बात है कि देश के तीन स्थानों में उधमपुर भी शामिल है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की टीम जल्द उधमपुर का दौरा कर रेडियो स्टेशन की स्थापना की प्रक्रिया शुरू करेगी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

पाकिस्तान से 1965 के युद्ध के बाद ही उधमपुर में रेडियो स्टेशन की जरूरत महसूस की गई थी। उधमपुर और आसपास के इलाकों में रेडियो पाकिस्तान का सिग्नल हावी रहा है। लगभग 50 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उधमपुर के लोगों का सपना पूरा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed