{"_id":"592fdefe4f1c1b1466bdb8ff","slug":"3-big-challenges-will-be-there-in-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में होगी ये तीन बड़ी चुनौतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में होगी ये तीन बड़ी चुनौतियां
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Thu, 01 Jun 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा में तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा के प्रबंधों के लिए सुरक्षाबलों को तीन तरह की चुनौतियों से निपटना होगा। इनमें घाटी के पत्थरबाज, खराब मौसम और आतंकी शामिल हैं। तीनों में एक भी आसान नहीं है। यात्रा के शुरू होने से खत्म होने तक इनसे निपटने के लिए व्यापक इंतजाम करने होंगे। हालांकि, इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इन तीनों परिस्थितियों को देखते हुए ही केंद्र इस बार एडवांस में सुरक्षाबलों को तैनात करने के लिए भेजने की तैयारी कर चुका है। जम्मू के भगवती नगर से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जत्थों को रवाना किया जाएगा। यह जत्थे जम्मू से बालटाल और पहलगाम रूट से होकर पवित्र गुफा तक पहुंचेंगे, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए 400 किलोमीटर तक का हाईवे का सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन
जहां आतंकवाद एक बड़ी चुनौती होगी। पिछले एक साल में नगरोटा, उधमपुर, अनंतनाग हाईवे पर आतंकी हमले हो चुके हैं। जबकि उधमपुर से लेकर रामबन तक हाईवे पर कई जगह पस्सियां गिरने का सिलसिला बरसात से पहले ही शुरू हो चुका है। अनंतनाग से लेकर सोनमर्ग तक यात्रियों को पत्थरबाजों से भी बचाना होगा। क्योंकि मौजूदा समय में घाटी में जम्मू से जाने वाले वाहनों पर भी पत्थर बरसाए जा रहे हैं। जबकि यात्रा जाने पर यह सिलसिला जारी रहने की आशंका है।
विज्ञापन
तीनों ही परिस्थितियां गंभीर हैं और इस पर एक बड़ी रणनीति के तहत काम करना होगा। सूत्रों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड, राज्य पुलिस, अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर इस पर रणनीति बना ली है। इसके तहत की काम किया जाएगा। डीजीपी एसपी वैद कई बार कह चुके हैं कि यात्रा को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।