फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   3,000 state government jobs to Kashmiri migrants

कश्मीरी पंडितों को मिलेंगी हजारों नौकरियां

Thu, 26 Feb 2015 02:24 PM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
3,000 state government jobs to Kashmiri migrants

विस्थापित कश्मीरी पंडितों को घाटी में फिर से बसाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विस्थापित कश्मीरी पंडितों के विभिन्न प्रतिनिधियों के अलावा प्रदेश सरकार से इस संबंध में कई दौर की वार्ता की जा चुकी है।

विज्ञापन


राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री हरिभाई पार्थीभाई चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष के दौरान केंद्र सरकार की ओर से विस्थापित पंडितों को फिर से कश्मीर में बसाने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें विस्थापित पंडितों के कई प्रतिनिधियों से वार्ता करने के अलावा प्रदेश सरकार से कई दौर की वार्ता करना भी शामिल है। साथ ही उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल 2014 को प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र सरकार को 5820 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्थापित का पुनर्वास कराने की प्रक्रिया तेज

3,000 state government jobs to Kashmiri migrants
प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने के बाद पहले चरण में केंद्र सरकार की ओर से तीन हजार पंडित विस्थापितों को सरकारी नौकरियां देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है और साथ ही उनके लिए पारगमन आवास निर्माण के लिए भी कहा गया है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की ओर से प्रदेश सरकार को विस्थापित पंडितों का पुनर्वास कराने की प्रक्रिया को तेज करने और साथ ही इसके लिए घाटी में आवश्यक भूमि की जल्द शिनाख्त करने के लिए भी कहा गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई प्रक्रिया जारी रहेगी और विस्थापित पंडितों के पुनर्वास में आने वाली तमाम अड़चनों और दिक्कतों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed