फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   29 foreign terrorists active in South Kashmir

दक्षिणी कश्मीर में 29 विदेशी आतंकी सक्रिय, आईजी बोले, सभी ऊपरी इलाकों में, नीचे आते ही मार गिराएंगे

Sat, 27 Jun 2020 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 27 Jun 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
29 foreign terrorists active in South Kashmir
भारतीय सेना - फोटो : social media

आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा है कि दक्षिणी कश्मीर के ऊपरी पहाड़ी इलाके में 29 विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। कोकरनाग, त्राल व ख्रीव के ऊपरी इलाकों में विदेशी आतंकियों की मौजूदगी है। जब वे नीचे आएंगे तो हमारे सूत्र उनके बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद सुरक्षा बल इन आतंकियों को मार गिराएगी। 

विज्ञापन


अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान के श्रद्धांजलि समारोह के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल इन विदेशी आतंकियों से निपटने और पूरे दक्षिण कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करने का पर्याप्त अनुभव रखते हैं। यह पूछने पर कि क्या विदेशी आतंकी स्थानीय आतंकवादियों से बड़ी चुनौती हैं तो कहा कि दोनों चुनौती हैं। विदेशी आतंकी हों या स्थानीय दोनों ही चुनौती हैं। हालांकि विदेशी आतंकी अधिक प्रशिक्षित होते हैं। हमारे सुरक्षा बल विशेष रूप से एसओजी के जवान भलीभांति प्रशिक्षित हैं और पिछले 25 साल से यह काम कर रहे हैं। हमने उनसे निपटने में विशेषज्ञता हासिल कर ली है। अहमियत सटीक जानकारी की है और एक बार हमें यह मिल जाए तो हम उनका सफाया कर देंगे। 
विज्ञापन


आईजी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों की संख्या उत्तर कश्मीर के मुकाबले ज्यादा है लेकिन सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर में भी आतंकवाद रोधी अभियान शुरू कर दिए हैं। दक्षिण में बचे आतंकियों से निपटना प्राथमिकता है। उत्तर कश्मीर में हाल ही में आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं और वहां आतंकियों की स्थिति अधिक मजबूत होने की आशंका के सवाल पर पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। इस तरह की धारणा है कि उत्तर में आतंकवादी अधिक मजबूत हैं क्योंकि मई के पहले सप्ताह में हमारी तरफ  बहुत नुकसान हुआ। उत्तर कश्मीर में कम संख्या में आतंकी हैं लेकिन हम उन्हें जल्द मार गिराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


त्राल से हिजबुल का सफाया बड़ी सफलता
सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के त्राल इलाके से हिजबुल मुजाहिदीन का सफाया करके बड़ी सफ लता अर्जित की है। पूरे दक्षिण कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करने का मकसद है। उन्होंने कहा कि त्राल को सोपोर और शोपियां के साथ 1989 से आतंकवादियों के केंद्र के रूप में जाना जाता है। त्राल एक दुर्गम भूभाग है और वहां हमेशा से आतंकी रहे हैं। हिजबुल पुराना संगठन होने के नाते हर संगठन को शरण देता है। 


त्राल इलाके से हिजबुल का सफाया करना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफ लता की बात है। हमारा प्रयास पूरे दक्षिण कश्मीर से आतंकवाद के सफाये का होगा। जब अधिकारी से पूछा गया कि क्या सुरक्षा बल हिजबुल आतंकियों को चुन-चुन कर मार रहे हैं तो आईजी ने कहा कि बल चुनिंदा तरीके से आतंकियों पर कार्रवाई नहीं करते। जब हमें सूचना मिलती है तो हम अभियान शुरू करते हैं और जो भी आतंकवादी हो हम उसे मार गिराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed