फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu And Kashmir (J&K) Latest News Update Today, 27 corona positive found in kashmir total number reached 407

Coronavirus in Kashmir: कश्मीर में कोरोना के 27 नए मामले, प्रदेश में आंकड़ा 407 पहुंचा

Thu, 23 Apr 2020 03:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 23 Apr 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu And Kashmir (J&K) Latest News Update Today, 27 corona positive found in kashmir total number reached 407
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। कश्मीर संभाग में बुधवार को 27 नए संक्रमित मामले मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर में मरीजों का कुल आंकड़ा 407 पहुंच गया है। इसमें जम्मू संभाग से 56 और कश्मीर संभाग से 351 मामले हैं। बुधवार को मिले 27 मामलों में से 25 श्रीनगर के स्किम्स में और 2 चेस्ट डिजीज (सीडी) अस्पताल में पॉजिटिव पाए गए। कश्मीर में आए नए मामलों में शोपिया से 14, बांदीपोरा से 7, कुपवाड़ा से 4, बारामुला और अनंतनाग से एक-एक मामला शामिल है।  इस बीच दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले को कोरोना मुक्त घोषित किया गया है। यहां के तीन संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मार्च में जिले के सात गांव को रेड जोन घोषित किया गया था।

विज्ञापन


चिंताजनक यह है कि 27 नए मामलों में शोपियां जिले के सभी 14 मामले एक ही गांव हिरपुरा के हैं। मंगलवार को भी इसी गांव में आठ लोग पॉजिटिव पाए गए थे। पहले भी 12 मामले यहीं पर ट्रेस किए गए थे। अब गांव में कोरोना के 34 मामले हो चुके हैं। बांदीपोरा जिले के गुंड जहांगीर के 41 मामलों के बाद शोपियां के हिरपुरा गांव में सबसे ज्यादा मामले मिले हैं। शोपियां में कुल 46 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं, जिनमें से 44 एक्टिव हैं, जबकि दो ठीक हो चुके हैं। 44 सक्रिय मामलों में से 34 हिरपुरा गांव के हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य निदेशक, कश्मीर डॉ. समीर मट्टू का कहना है कि बांदीपोरा जिले के गुंड जहांगीर गांव के एक ही परिवार के 11 लोग पहले से संक्रमित थे। इनके संपर्क में आने से गांव के अन्य लोग पॉजिटिव हुए हैं। हिरपुरा गांव के संबंध में उनका कहना है कि अब तक यहां सामुदायिक स्तर पर संक्रमण फैलने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

  
एक हफ्ते बाद कश्मीर में संक्रमित अचानक बढ़े
कश्मीर में एक हफ्ते बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को कश्मीर संभाग में एक साथ 27 मामले आए, जो पिछले एक हफ्ते में सबसे अधिक हैं। इससे पहले 21 अप्रैल को कश्मीर संभाग में 11, 20 अप्रैल को 18, 19 अप्रैल को 8, 18 अप्रैल को 13, 17 अप्रैल को 14 और 15 अप्रैल को 18 लोग संक्रमित पाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर संभाग में 11 मरीज स्वस्थ, घर भेजे गए
कश्मीर संभाग में बुधवार को 11 संक्रमित मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसमें जिला अस्पताल पुलवामा से छह, स्किम्स सोरा से तीन और श्रीनगर के चेस्ट डिजीज (सीडी) अस्पताल से दो मरीजों को अपने-अपने घर भेज दिया गया है। अब इन सभी को 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।

गांव वालों का आरोप- सैनिटाइज करने केवल एक बार आई टीम  
हिरपुरा गांव में बढ़ रहे मामलों को स्थानीय लोग प्रशासन की लापरवाही बता रहे हैं। गांव के सरपंच एजाज अहमद शेख ने बताया कि सबसे पहले गांव के चार तब्लीगी संक्रमित पाए गए गए थे। बावजूद इसके प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। एजाज के अनुसार, पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद गांव को केवल एक बार प्रशासन के लोग सैनिटाइज करने आए थे। इसमें भी गंदे पानी का छिड़काव किया गया। दिल्ली के मरकज में शामिल होने वाले लोगों के वानी मोहल्ला को अच्छे से सैनिटाइज नहीं किया गया। उनका आरोप है कि प्रशासन यहां लॉकडाउन को सफल बनाने में भी नाकाम रहा है। सिर्फ कुछ मेडिकल टीमें आती हैं और पॉजिटिव मरीजों के परिवार वालों को ले जाती है। 

प्रदेश में 1,596 नए संदिग्ध निगरानी में लिए गए
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को 1,596 कोरोना के संदिग्ध लोग निगरानी में लिए गए। अब तक पॉजिटिव मामलों, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से संबंधित 64,089 लोग निगरानी में लिए जा चुके हैं। इसमें 5,806 लोग घर पर क्वारंटीन, 310 अस्पताल में आइसोलेशन, 252 को अस्पताल में क्वारंटीन और 15,376 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। इसमें 42,340 लोगों ने सर्विलांस अवधि पूरी कर ली है। अब तक 10,039 सैंपल के टेस्ट में 9,632 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 407 पॉजिटिव मिले मामलों में से 310 सक्रिय हैं। इनमें जम्मू संभाग में 38 और कश्मीर में 272 मामले शामिल हैं। जम्मू संभाग में 17 और कश्मीर में 75 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जम्मू संभाग में एक और कश्मीर में चार लोगों को कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। 


श्रीनगर के होटलों में क्वारंटीन 16 लोगों को भेजा घर
श्रीनगर के विभिन्न होटलों में क्वारंटीन किए गए 16 और लोगों को बुधवार को अपने-अपने संबंधित जिलों में घर भेज दिया गया। इनकी क्वारंटीन अवधि खत्म हो चुकी थी। कश्मीर संभाग में अब तक 1922 लोगों ने क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed